{"_id":"677ac9f25d6cf24a510cab7c","slug":"akhilesh-should-not-do-politics-regarding-kumbh-jaiveer-etawa-news-c-216-1-etw1002-119986-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ को लेकर राजनीति न करें अखिलेश : जयवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ को लेकर राजनीति न करें अखिलेश : जयवीर
विज्ञापन
प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित नाटक चक्रव्यूह का दीप प्रज्जवलित करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह साथ म
- फोटो : प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित नाटक चक्रव्यूह का दीप प्रज्जवलित करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह साथ में सदर विधायक सरिता भदौरिया।
इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राजनीति आगे पीछे कर लें, लेकिन कुंभ को लेकर राजनीति करने से उन्हें बचना चाहिए। यह बात शनिवार को प्रदर्शनी पंडाल में हुए चक्रव्यूह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कही।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति पर आज से ही नहीं बल्कि आदिकाल से हमले होते आ रहे हैं। मुगल काल में अंग्रेजों के जमाने में सनातन को समाप्त करने के प्रयास किए गए। हमारा सनातन मजबूत था, मजबूत है और मजबूत रहेगा। इसको कोई नष्ट नहीं कर सकता है। सनातन की विरासत को संरक्षित करने का काम हमारी भारत सरकार और प्रदेश सरकार कर रही है। 13 तारीख को कुंभ शुरू होने को लेकर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कुंभ में सभी लोग प्रतिभाग करेंगे। कुंभ में स्नान को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान ‘इतनी ठंड में स्नान कौन करेगा’ पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हो सकता है उनका श्रद्धा भाव न हो, वह न जाएं, लेकिन हमें लगता है इस बार महाकुंभ में 50 से 60 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे।
अरविंद केजरीवाल के परदे के पीछे भाजपा और कांग्रेस गठबंधन कर रही है वाले बयान पर बोले कि केजरीवाल वह रोज ऊल-जुलूल, आपकी स्थापना कहां पर हुई है। आप पार्टी की स्थापना तो अन्ना हजारे के कार्यक्रम को खत्म करके हुई है। जयवीर सिंह ने अरविंद केजरीवाल को फ्रॉड बताते हुए कहा कि उनकी शुरुआत ही फर्जीवाड़े से हुई है। प्रदेश में धीरे-धीरे मंदिरों के निकलने पर पर्यटन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है? इस पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मंदिरों के संरक्षण करने का विषय नहीं है। मंत्री जयवीर सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर कहा कि किसी की कोई चिंता न करें। अजय राय के सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी। सारा मंत्री मंडल, डबल इंजन सरकार, योगी की सरकार, मोदी जी की सरकार पूरी तरह स्थिर है, अनुशासित है।