फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh says against yogi government

योगी सरकार पर अखिलेश का ‘बड़ा हमला’, कहा- जनमानस त्रस्त, प्रदेश में फैला जंगलराज 

Sun, 30 Apr 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
akhilesh says against yogi government
अखिलेश ने कहा भाजपा के राज में बढ़ा क्राइम ग्राफ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को योगी सरकार पर ‘बड़ा हमला’ बोला। यूपी में भाजपा की सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार विकास कार्यों पर ध्यान देने के स्थान पर सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों की जांच-पड़ताल करवाने में जुटी है। चाहे जितनी जांच करा ली जाए उनका कार्यकाल निष्पक्ष रहा है। एक्सप्रेस वे की जांच में भी कुछ नहीं मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ से सैफई जाते समय एक्सप्रेस-वे के फगुहा गांव के पास कुछ देर रुके थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला शाम करीब चार बजे एक्सप्रेस वे पर फगुहा गांव के निकट पहुंचा। सपाइयों की भीड़ को देखकर वह रुक गए। कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को निराश होने की जरूरत नहीं है। सपा के जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, सदर विधायक अनिल दोहरे को कार के पास बुलाकर कहा कि जल्द ही कन्नौज में उनकी जनसभा के लिए समय निश्चित करे। वह कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे साथ ही जनसभा के जरिए लोगों को अपना संदेश भी देगे।
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि योगी सरकार की किसानों को कर्जा माफी की घोषणा हवा-हवाई साबित हो रही है। चुनावी घोषणा पत्र में किसानों का पूरा कर्जा माफ करने की बात कही थी। अब सरकार प्रदेश के सिर्फ 56 लाख किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के लिए सरकार 36 हजार करोड़ का बजट जुटाने की बात कह रही है। इतने कम बजट से 56 लाख किसानों के एक लाख तक के कर्ज भी नहीं माफ कराए जा सकते। एक्सप्रेस वे की जांच कराए जाने के सवाल पर उनका कहना था कि जो भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से गुजरता है, वह इसके निर्माण की तारीफ करता है। इतने कम समय में इतना अच्छा निर्माण कैसे करा लिया, यह भाजपा सरकार को खल रहा है। उनकी छवि खराब करने के लिए ही भाजपा सरकार तमाम जांच कराए जाने की घोषणाएं कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं हो रहीं
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। दिनदहाड़े हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। आम जन मानस अभी से त्रस्त होने लगा है लेकिन मीडिया इसे उजागर नहीं कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार शाम सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे और कुछ देर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार शाम करीब सवा 5 बजे सैफई पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में करीब 15-20 मिनट रुके। इस दौरान उनके आने की सूचना पाकर कुछ कार्यकर्ता भी सैफई पहुंच गए। सपा अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा। इसके बाद वह फिरोजाबाद जिले के राजा का ताल गांव के लिए रवाना हो गए। वहां पार्टी के किसी नेता की बेटी का शादी समारोह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed