{"_id":"591f2ab94f1c1bd71af22c8f","slug":"akhilesh-says-about-aparna-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने आखिर खोल ही दिया अपर्णा यादव से बातचीत न करने ‘राज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने आखिर खोल ही दिया अपर्णा यादव से बातचीत न करने ‘राज’
Sun, 21 May 2017 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 21 May 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपर्णा यादव और अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा से बात न करने का राज आखिरकार पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने खोल ही दिया। अपर्णा ने अभी हाल ही में ये कहा था कि मुलायम अपने बेटे अखिलेश से इस कदर नाराज हैं कि कुछ भी कहना बहुत छोटी बात होगी। यही नहीं अपर्णा ने अखिलेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग भी की थी।
2 of 5
अपर्णा यादव और अखिलेश यादव
अखिलेश ने पार्टी और परिवार में चल रही कलह पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अब तो सरकार ही चली गई अब परिवार में क्यों झगड़ा करेंगे। मैंने तो कहा था कि कोई चुनाव आयोग ना जाए अध्यक्ष पद तीन महीने में छोड़ दूंगा लेकिन लोग माने नहीं और चले गए।
3 of 5
अपर्णा यादव और अखिलेश यादव
अपर्णा यादव के लिए अखिलेश ने कहा कि आज कल मैं अपने आप से भी बात नहीं करता हूं। अपर्णा से बातचीत करना तो बहुत दूर की बात है। अखिलेश ने ये भी कहा कि मुझे औरंगजेब कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे बारे में तो यहां तक कह दिया था कि जो पिता का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा? जनता समझती क्या सही है और क्या गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल तक यूपी को कुछ नहीं दिया, प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने में योगी सरकार पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन
5 of 5
अखिलेश यादव
सीएम योगी के एंटी रोमिया अभियान पर तंज करते हुए अखिलेश ने कहा कि ये लोग सरकार बनते ही रोमियो के पीछे पड़ गए। उनके नाम पर काफी कुछ कहा गया। रोमियो बेचारा तो शरीफ था। उसने किसके लिए जान दे दी थी। एक दिन झाड़ू, दो दिन रोमियो और उसके बाद क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी अखिलेश ने तंज कसा। कहा कि वह जिनसे विदेश में हाथ मिलाते हैं, क्या वह उनके खाने-पीने के बारे में जानते हैं? क्या-क्या नहीं खाते हैं विदेशी लोग।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।