फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh said Sambhal incident was done to divert attention from the loot of votes

UP : अखिलेश यादव की सीएम योगी को चुनौती, बोले- मेरे साथ सीएम भी कराएं अपना डीएनए चेक

Fri, 06 Dec 2024 02:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 06 Dec 2024 02:15 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बायोलॉजी कितनी पढ़ी, यह उन्हें नहीं पता लेकिन बार-बार डीएनए चेक कराने की बात करते हैं। वो तो डीएनए की बात न किया करें । मैं भी अपना डीएनए और हम सब लोग अपना डीएनए चेक करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री भी अपना डीएनए चेक करा लें।

विज्ञापन
Akhilesh said Sambhal incident was done to divert attention from the loot of votes
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को यहां भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया। इसके साथ ही कटघरे में खड़ा करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ होती तो संभल की घटना नहीं होती और पांच जानें न जातीं। वोटों की लूट से ध्यान भटकाने के लिए यह घटना कराई गई। कहा कि वह संभल भी जाएंगे और पीड़ितों की मदद भी करेंगे। डीएनए की बात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा और कहा कि मुख्यमंत्री को डीएनए की बात शोभा नहीं देती। एक संत और योगी को भगवा पहनने के बाद इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता वीरसेन यादव के दामोदरनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात की। पहले संभल पर बोले और बहराइच का भी जिक्र किया और कहा कि वहां विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर कराई है।
विज्ञापन


अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री भी अपना डीएनए चेक करा लें
फिर डीएनए पर आ गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बायोलॉजी कितनी पढ़ी, यह उन्हें नहीं पता लेकिन बार-बार डीएनए चेक कराने की बात करते हैं। वो तो डीएनए की बात न किया करें । मैं भी अपना डीएनए और हम सब लोग अपना डीएनए चेक करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री भी अपना डीएनए चेक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशासन चाहता तो संभल में घटना न होती। दूसरी बार सर्वे में लोग नारे लगाते हुए आए थे। पहले सर्वे का किसी मुस्लिम ने रुकावट नहीं डाली। संभल में पाकिस्तानी कारतूस मिलने की बात पर बोले कि क्या कार पलटी थी? पलटाई गई थी। इसी से समझ लें। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा तो जनता सत्ता से बाहर करेगी। सरकार की कोई योजना नहीं चल पा रही है। लखनऊ से कानपुर आते वक्त सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे देखे। भाजपा अपने लोगों को मुनाफा कमवाती है। भाजपा हमेशा कमजोर पर हमला करती है। चीन के मामले में कहा कि भाजपा के लोग वहां से कारोबार करते हैं। इसी से चीन का विरोध नहीं करते। इस मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान, पूर्व विधायक सतीश निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed