फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh government disappears also chang the school bags

सरकार बदली तो बस्ते से गायब हो गए अखिलेश

Fri, 17 Mar 2017 11:29 AM IST
उपेन्द्र अग्निहोत्री, अमर उजाला, कानपुर
उपेन्द्र अग्निहोत्री, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 11:29 AM IST
सार

परिषदीय स्कूलों में बांटने के लिए आए थे 5,01,255 बैग
​चुनाव आचार संहिता के चलते नहीं हो पाया बैग का वितरण

विज्ञापन
akhilesh government disappears also chang the school bags
डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार बदलने के साथ-साथ परिषदीय स्कूलों के बैग में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, इन स्कूली बैग से अब सीएम अखिलेश यादव की फोटो गायब हो गई है। परिषदीय स्कूल के बच्चों को बांटने लिए पांच लाख से अधिक बैग जिले में आए थे।
विज्ञापन


फिलहाल बैग के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। जांच और निदेशालय से आदेश मिलने के बाद बच्चों को बैग बांटे जाएंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिसंबर में सूबे के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बैग बांटने के आदेश दिए थे। प्रदेश स्तर पर टेंडर निकालकर बैग खरीदे गए । इनमें 5,01,255 बैग हरदोई के बच्चों को बांटने लिए आए थे। बैग की पहली खेप सात जनवरी को आई थी। बैग पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ खूब पढ़ो, खूब बढ़ो का संदेश लिखा था।
विज्ञापन


इसी बीच चुनाव आचार संहिता लग गई। इससे मुख्यमंत्री के फोटो लगे बैग बांटने पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी। चुनाव के दौरान ही बैग की जांच कराने का आदेश शासन से आ गया। ये प्रक्रिया चल ही रही थी तभी 11 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया। जिसमें सपा सत्ता से बाहर हो गई और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में सत्ता परिवर्तन होता देख जिले के अधिकारियों ने बैग से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो हटवा दिया है। वर्जन प्रदेश में सरकार बदल गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो और संदेश लिखे बैग का वितरण अब नहीं किया जाएगा। बैग से अखिलेश यादव का फोटो और संदेश लगा स्टीकर हटा दिया गया है। शासन से आदेश आने पर बच्चों को बैग बांट दिए जाएंगे। अभी बैगों का सत्यापन कराया जा रहा है। -राजीव मिश्रा, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed