{"_id":"613704e00296103e11248673","slug":"akhilesh-gave-a-big-statement-against-bjp-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा से अखिलेश यादव की दहाड़: बोले भाजपा के सत्ता से हटते ही यूपी में सब कुछ हो जाएगा ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा से अखिलेश यादव की दहाड़: बोले भाजपा के सत्ता से हटते ही यूपी में सब कुछ हो जाएगा ठीक
Tue, 07 Sep 2021 06:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:37 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि किसान की आय दोगुनी नहीं हुई और महंगाई बढ़ गई। नौजवान नौकरी के लिए परेशान है। प्रदेश का विकास रुक गया है, जनता आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा के सैफई पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के सत्ता से हटते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा राज में परेशानियों को झेल चुकी जनता हर हाल में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का समय खत्म हो गया है। जनता इस बात का इंतजार कर रही है कब वोट डाले और कब सरकार को हटाए।
योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है। इससे जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करेगी। कहा कि प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है।

नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिल रही है। इसके बाद भी योगी सरकार लगातार दावा कर रही है कि उनकी सरकार बड़ी तादाद में बेरोजगारों को नौकरी देने में जुटी हुई है। सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है।
आज सब जान गए हैं कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। अपना कोई संकल्प भाजपा ने पूरा नहीं किया। 42 प्रतिशत वोट के दावेदारी करने वाले अब बंद कमरों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। भाजपा चुनाव हारने जा रही है। जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी।
इस मौके पर पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, सैफई प्रधान रामपाल वाल्मीकि, राजवीर सिंह यादव, कमलेश कठेरिया, संतोष शाक्य, समीर दोहरे, कर्मचारी कल्याण संघ समिति के अध्यक्ष शिवराम सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।