{"_id":"69028108502f5e8606041575","slug":"akhilesh-dubeys-daughter-anchal-comes-to-his-rescue-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1312062-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अखिलेश दुबे के बचाव में आई बेटी आंचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अखिलेश दुबे के बचाव में आई बेटी आंचल
विज्ञापन
कानपुर। जेल में करीब ढाई माह से बंद अखिलेश दुबे के परिजनों ने बुधवार को पहली बार मीडिया में अपना पक्ष रखा। अखिलेश दुबे के बचाव में उतरी बेटी आंचल दुबे ने अमर उजाला को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने पिता को षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।
पत्र के अनुसार साकेतनगर स्थित पार्क को केडीए के अधिकारियों की ओर से जवाहर विद्या समिति को सस्ते दामों पर बेचा जा रहा था। अखिलेश दुबे ने इसका विरोध किया, जिसके चलते झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई। अखिलेश के खिलाफ शिकायत करने वाले आशीष शुक्ला, सौरभ भदौरिया, संदीप शुक्ला, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, रवि सतीजा, प्रज्ञा त्रिवेदी, मनोज मिश्रा व अन्य के आपराधिक इतिहास होने का दावा किया है।