{"_id":"6aeb8c26ae728c55050db473","slug":"akbarpur-to-be-illuminated-with-tricolor-lights-on-diwali-90-dark-zones-to-be-illuminated-kanpur-news-c-220-1-akb1002-151622-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिवाली पर तिरंगा लाइटों से जगमग होगा अकबरपुर, 90 डार्क जोन होंगे रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिवाली पर तिरंगा लाइटों से जगमग होगा अकबरपुर, 90 डार्क जोन होंगे रोशन
Thu, 05 Nov 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय का अकबरपुर नगर दिवाली पर तिरंगा लाइटों से जगमग होगा। वहीं इस दिवाली 90 डार्क जोनों को भी रोशन करने की तैयारी है। इस पर करीब 17 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
अकबरपुर नगर में कुल 19 वार्ड हैं। सभी वार्डों को दिवाली पर सुंदरीकरण और रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन करने की तैयारी है। दिवाली के दो दिन पहले ही ये लाइटें जगमग होंगी। इससे नगर का परिवेश सुंदर लगेगा। तिरंगा लाइटों से जगमग करने के लिए बीते साल 200 पोलों पर लाइटें लगवाई गई थीं। इस बार इसमें विस्तार किया गया है। सीमा विस्तार वाले नागिनजसी, नवीपुर, कृपालपुर, माती रोड पर छूटी क्षेत्र आदि में भी तिरंगा लाइटें लगाने की पहल की गई है।
इसके साथ ही कांशीराम कॉलोनी, नवीपुर, कृपालपुर, जुग्गापुरवा समेत 90 डार्क जोन चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर भी रोशनी करने के लिए एलईडी लाइटें लगेंगी। नगर में खराब हुई एलईडी लाइटें पहले ही दुरुस्त कराई जा चुकी हैं। ईओ अकबरपुर आशीष कुमार ने बताया कि दिवाली पर नगर में रोशनी के लिए तैयारी की जा रही है। 600 तिरंगा लाइटें विभिन्न वार्डों में लगाई जा रही हैं। त्योहार पर तिरंगा रोशनी से नगर के स्थल जगमग होंगे तो नजारा सुंदर लगेगा। इसके साथ ही 90 डार्क जोन को एलईडी लाइटें लगाकर रोशन किया जा रहा है।