{"_id":"6ae254cd82a2f416320deae6","slug":"akbarpur-in-junior-and-rasulabad-in-primary-are-overall-champions-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151281-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जूनियर में अकबरपुर और प्राथमिक में रसूलाबाद ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जूनियर में अकबरपुर और प्राथमिक में रसूलाबाद ओवरऑल चैंपियन
Thu, 29 Oct 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अकबरपुर विकासखंड ने जूनियर और रसूलाबाद ने प्राथमिक स्तर की ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों के बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, रिले दौड़, कुश्ती, ताइक्वांडो समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को चैंपियनशिप शील्ड, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
परिषदीय स्कूलों की माती स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर स्तर की कबड्डी के बालक वर्ग में रसूलाबाद ने अमरौधा को हराकर खिताब जीता, जबकि बालिका वर्ग में राजपुर की टीम ने रसूलाबाद को शिकस्त दी। खो-खो के बालक और बालिका, दोनों वर्गों में मैथा की टीम विजेता रही। क्रिकेट के फाइनल में अमरौधा ने सरवनखेड़ा को हराया। रिले दौड़ के बालक वर्ग में रसूलाबाद और बालिका वर्ग में अकबरपुर ने बाजी मारी। पीटी प्रतियोगिता में मैथा, समूह गान, लोकगीत-लोकनृत्य और राष्ट्रीय एकांकी में अकबरपुर की टीम विजेता बनी। पीटी बालक वर्ग में मैथा की टीम ने जीत हासिल की। ताइक्वांडो के बालक वर्ग में अकबरपुर के खिलाड़ी ने बाजी मारी।
कुश्ती के बालिका वर्ग में सरवनखेड़ा की भावना ने 40 किलोग्राम और अकबरपुर की निधि ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में 30 किलोग्राम में सरवनखेड़ा के प्रांजुल, 35 किलोग्राम में डेरापुर के हिमांशु, 40 किलोग्राम में डेरापुर के अहम, 45 किलोग्राम में अकबरपुर के अर्पित और 50 किलोग्राम भार वर्ग में अकबरपुर के हर्ष ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में उच्च प्राथमिक स्तर पर अमिलिया, अमरौधा के देवराज इंद्र और प्राथमिक स्तर पर रसूलाबाद के मक्का निवादा की रानी विजेता रहीं। यहां एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सुबेश कुमार सिन्हा, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह व अजब सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक नीतू कटियार, व्यवस्थापक नवजोत सिंह यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से मनोज शुक्ला और अनंत त्रिवेदी, जूनियर शिक्षक संघ से अशोक सिंह राजावत व राहत अली, प्राथमिक शिक्षक संघ से बृजेश यादव व आनंद मिश्रा सहित शिक्षक, व्यायाम शिक्षक और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।