मंत्री जी का आश्वासन हवा: एआईटीएच के छात्रों को नहीं बढ़ा खाने का पैसा, छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
एआईटीएच के छात्रों को भोजन के नाम पर प्रति माह केवल 250 रुपये मिलते हैं। बात दें कि बीते साल अक्तूबर में तत्कालीन प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने पैसा बढ़वाने का आश्वासन दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड, एआईटीएच के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों को भोजन के नाम पर केवल 250 रुपये प्रति माह मिलते हैं। 11 अक्टूबर 2021 को सोलर प्लांट का उद्घाटन करने के लिए तत्कालीन प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद कैंपस में आए थे। छात्रों ने उनसे भोजन का पैसा बढ़ाने की मांग की थी। मंत्री के आश्वासन के छह महीने बाद भी कुछ नहीं हुआ।
1997 में संस्थान बनने के बाद से छात्रों को भोजन के नाम पर महज 250 रुपये महीना मिलता है। बढ़ती महंगाई में शायद इस राशि से दो दिन का खाना छात्र न खा पाएं। कई बार छात्र भोजन मद में पैसा बढ़ाने की मांग कर चुके हैं पर कुछ नहीं हुआ। फिलहाल छात्र संस्थान में अपने खर्च पर को-ऑपरेटिव मेस चलाकर भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि इस बार सरकार में जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग का जिम्मा दे दिया गया है, ऐसे में उनसे भी अब कोई उम्मीद नहीं है।
इन छात्रों को मिलता है भोजन का पैसा
संस्थान में सीएस, आर्किटेक्चर असिस्टेंट और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट के डिप्लोमा कोर्स संचालित होते हैं। इन तीनों पाठ्यक्रमों 120 छात्र पढ़ते हैं, इन्हीं को भोजन का पैसा मिलता है।
भोजन का पैसा तीन हजार रुपये महीना करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन में विचार किया जा रहा है, जल्द ही पैसा बढ़ेगा और छात्रों को लाभ होगा। - डॉ. रचना अस्थाना, निदेशक, एआईटीएच