फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Airport AC remained closed for two and a half hours, problem due to wiring fault, passengers suffering due to

Kanpur: सवा दो घंटे बंद रहा एयरपोर्ट का एसी, वायरिंग में खराबी से हुई समस्या, भीषण गर्मी से यात्री बेहाल

Sat, 22 Jul 2023 03:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

Kanpur News: दोपहर ढाई बजे बंद हुआ एसी प्लांट शाम पौने पांच बजे चालू हो सका। वहीं, मुंबई की फ्लाइट शाम चार बजे कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। इससे उड़ान भी निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से शाम साढ़े चार बजे हुई।

विज्ञापन
Airport AC remained closed for two and a half hours, problem due to wiring fault, passengers suffering due to
टर्मिनल मैनेजर से एसी न चलने की शिकायत करता यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का एसी प्लांट तकनीकी खराबी की वजह से शुक्रवार को सवा दो घंटे तक बंद रहा। इससे गर्मी में यात्री परेशान हुए। मुंबई की फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर आधे घंटे की देरी से आई। यात्रियों ने टर्मिनल प्रबंधक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कानपुर से मुंबई जाने वाले यात्री दोपहर तीन बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे। यात्री वेटिंग रूम पहुंचे, तो वहां न एसी चल रहा था और न ही इंटरनेट आ रहा था। यात्री अमित झा ने बताया कि इसकी शिकायत टर्मिनल प्रबंधक से की, लेकिन वो शिकायत सुनने पर भड़क उठे और बदसलूकी की।
विज्ञापन

यात्री मनोज कुमार, वैशाली, रवि शर्मा ने शिकायती रजिस्टर में शिकायतें भी दर्ज कराईं। दोपहर ढाई बजे बंद हुआ एसी प्लांट शाम पौने पांच बजे चालू हो सका। वहीं, मुंबई की फ्लाइट शाम चार बजे कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। इससे उड़ान भी निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से शाम साढ़े चार बजे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी प्लांट में खराबी के कारण दिक्कतें हुईं। हालांकि जानकारी मिलने पर टीम ने फॉल्ट को ढूंढा और उसकी मरम्मत की। किसी कर्मचारी के यात्री के साथ दुर्व्यवहार के आरोप निराधार हैं।  -संजय कुमार, निदेशक, कानपुर हवाई अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed