फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Airforce personnel Died in Unnao road accident

Unnao Accident: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एयरफोर्स कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 01 Jun 2022 02:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jun 2022 02:46 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार एयरफोर्स कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Airforce personnel Died in Unnao road accident
योगेश सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह छुट्टी पर गांव आया था। रात में बाइक से ससुराल जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बारासगवर के अहरौरा गांव निवासी योगेश सिंह (35) पुत्र राजेश सिंह वायुसेना में दिल्ली में तैनात थे।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर गांव आए थे। बुधवार शाम चार बजे ट्रेन से दिल्ली जाना था। कानपुर रामादेवी में ससुराल है। पत्नी रश्मि व बेटी आव्या वहीं थी। मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे योगेश बाइक से घर से रामादेवी स्थित ससुराल के लिए निकले। यहां रात में रुकने व शाम को ट्रेन पकड़ने की योजना थी।
विज्ञापन


लालकुआं-ऊंचागांव मार्ग पर रग्घूखेड़ा के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पीएचसी बीघापुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगेश की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां सुनीता देवी व पिता राजेश सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। कानपुर से आई पत्नी रश्मि व बेटी आव्या बेसुध हो गईं। मृतक का एक बड़ा भाई छत्रपाल सिंह गांव में ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed