फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air travel fun: Bangalore, Hyderabad fare equal to train, two hours by ship and 24 hours by train

हवाई सफर का मजा : बंगलूरू, हैदराबाद का किराया ट्रेन के बराबर, जहाज से दो घंटे तो ट्रेन से 24 घंटे की यात्रा

Mon, 20 Sep 2021 11:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Sep 2021 11:17 AM IST
सार

हवाई जहाज का किराया इन दिनों काफी सस्ता हो चुका है और कई मनमोहक ऑफर भी उपलब्ध होता है। इतना ही नहीं ट्रेन से जो सफर करने में आपको 24 घंटे का समय लगेगा हवाई जहाज से वो दूरी सिर्फ दो घंटे में तय हो जाएगी।

विज्ञापन
Air travel fun: Bangalore, Hyderabad fare equal to train, two hours by ship and 24 hours by train
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab

विस्तार

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइटें 15 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं। दक्षिण भारत के लिए हैदराबाद और बंगलूरू की फ्लाइट भी इंडिगो शुरू कर रही है। अगर यात्री अभी इन फ्लाइटों में टिकट बुक कराते हैं तो उन्हें ट्रेन के किराये के बराबर जहाज का टिकट मिल जाएगा। 24 घंटे से अधिक ट्रेन में सफर करने के बजाय जहाज में उतना किराया खर्च कर दो घंटे में हैदराबाद या बंगलूरू पहुंच सकते हैं। 180 सीटर फ्लाइट में जैसे-जैसे सीटें बुक होती जाएंगी, इनका किराया भी बढ़ता जाएगा। 
विज्ञापन


यह है इंडिगो एयरलाइंस का किराया
इंडिगो का हैदराबाद से कानपुर का किराया 3613 रुपये है, जबकि कानपुर से हैदराबाद का किराया 3659 रुपये है। इसी तरह कानपुर से बंगलूरू का किराया 2121 रुपये और बंगलूरू से कानपुर का किराया 2225 रुपये है। यह 15 अक्तूबर का किराया है, जो अभी बुक कराने में मिल जाएगा। कानपुर से हैदराबाद का हवाई सफर दो घंटे 15 मिनट का है और कानपुर से बंगलूरू का हवाई सफर करने में एक घंटा 20 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन


यह है ट्रेन का किराया
अगर आप कानपुर से काचीगुडा के लिए यशवंतपुर स्पेशल एक्सप्रेस में सेकेंड एसी का टिकट बुक करेंगे तो 2810 रुपये देने होंगे। काचीगुडा स्टेशन हैदराबाद शहर का एक रेलवे स्टेशन है। इस समय यशवंतपुर स्पेशल एक्सप्रेस - 05023 ट्रेन चल रही है। ट्रेन से यह दूरी तय करने में 28 घंटे 05 मिनट लगते हैं, जबकि गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से ही कानपुर से यशवंतपुर जाने में सेकेंड एसी में 3400 रुपये खर्च होने होंगे। इसका सफर भी 41 घंटे 35 मिनट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed