फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभी से जहरीली हुई हवा, सतर्क नहीं रहे तो जीना होगा मुहाल

Thu, 25 Oct 2018 03:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 03:06 PM IST
सार

- ठंड अभी शुरू भी नहीं हुई, प्रदूषण आसमान छूने लगा
- सामान्य स्थिति 100 एक्यूआई, 150 से 250 के बीच चल रहा
 

विज्ञापन
Air pollution has increased in Kanpur city
डेमो पिक
ठंड का मौसम अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ और कानपुर शहर की हवा में प्रदूषण का जहर घुलना शुरू हो गया। पिछले वर्ष जाड़े में कानपुर की हवा देश के दूसरे शहरों से कई गुना ज्यादा प्रदूषित पाई गई थी। इस बार अभी से मानक से ज्यादा प्रदूषण चल रहा है। न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइड लाइन काम आ रही है, न ही एनजीटी का आदेश। जब दिन में तापमान 20 से 25 के बीच होने लगेगा, तब प्रदूषण की स्थिति और भी भयावह होने की आशंका है। 
Air pollution has increased in Kanpur city
डेमो पिक
पिछले 15 दिनों से दोपहर के बाद से ही शहर की हवा में प्रदूषण की मात्रा एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ना शुरू हो जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई का जो मानक रखा है, उसके अनुसार स्वस्थ व्यक्ति के लिए 100 एक्यूआई होना चाहिए।
Air pollution has increased in Kanpur city
डेमो पिक
शहर और इसके आसपास की एक्यूआई की स्थिति सामान्य मात्रा से ऊपर चल रही है। बुधवार शाम चार बजे ही हवा में प्रदूषण की मात्रा 164 तक पहुंच गई थी। करीब आठ बजे तक यह रोज की तरह 200 से ऊपर पहुंच जाती है। पिछले दो दिन से रात का तापमान सामान्य से भी नीचे जाने की वजह से हवा में एक्यूआई की मात्रा तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air pollution has increased in Kanpur city
डेमो पिक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि इस बार शुरू से ही प्रदूषण का मानक ऊपर चल रहा है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा का कहना है कि जल्द ही जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को प्रदूषण रोकने संबंधी गाइड लाइन भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Air pollution has increased in Kanpur city
डेमो पिक
यह होता है गाइड लाइन में
- शहर में कहीं भी कूड़ा न जलाएं। 
- सड़कों के गड्ढों को भरा जाए जहां से धूल उड़ती है। 
- सड़कों पर जाम न लगे, ऐसे में वाहनों के इंजन चालू रहने से धुआं एक साथ ऊपर जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed