फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   air force personnel commits suicide in kanpur

कानपुर: डिप्रेशन में आए एयर फोर्स कर्मी ने पटरी पर गर्दन रख दी जान, दिसंबर में हुई थी सगाई, जल्द करने वाला था लव मैरिज

Sun, 03 Apr 2022 01:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Apr 2022 01:42 PM IST
सार

कानपुर में एयर फोर्स कर्मी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
air force personnel commits suicide in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिप्रेशन में आए एयर फोर्स कर्मी ने शुक्रवार को कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रख कर जान दे दी। वह एक दिन पहले ही राजस्थान स्थित अपने पैतृक घर से ड्यूटी ज्वाइन करने की बात बोल कर निकला था।
विज्ञापन


पिछले साल ही उनकी प्रेमिका से सगाई हुई थी। इस साल लव मैरिज करने वाले थे। मूलरूप से राजस्थान, बीकानेर निवासी श्याम लाल (23) का 2017 में एयर फोर्स में लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में थी।
विज्ञापन


किसान पिता कुंदन मल ने बताया कि श्याम किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था। बीते चार मार्च को वह एयरफोर्स स्टेशन से इंट्री करने के बाद सुबह बाहर निकल गया। इसके बाद नहीं लौटा। कमांड ऑफीसर ने छह मार्च को पिता को फोन कर श्याम लाल के गायब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने श्याम लाल से संपर्क किया तो काफी समझाने पर 16 मार्च को वह बीकानेर स्थित अपने घर पहुंचा। पिता के अनुसार वह बहुत तनाव में था। उन्होंने व उनकी पत्नी मनोरीदेवी ने उससे कई बार कारण पूछा लेकिन वह टालता रहा।

30 मार्च को ड्यूटी जाने की बात बोलकर श्याम कानपुर के लिए निकल गया था। 31 मार्च की सुबह 10 बजे कुंदन लाल की आखिरी बार श्याम लाल से बात हुई थी। इसके बाद फोन की घंटी बजती रही, लेकिन दूसरे दिन एक अप्रैल को गोविंद नगर पुलिस ने उनका मोबाइल उठा कर घटना की जानकारी दी।

दिसंबर में हुई थी सगाई, होने वाली थी शादी
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा पन्ना लाल ने बताया कि श्याम लाल राजस्थान की ही एक लड़की से प्रेम विवाह करना चाहता था। सभी की सहमति के बाद बीते साल दिसंबर में उसी लड़की से सगाई कर दी गई थी। जल्द ही वह युवती से शादी भी करने वाला था। परिजनों के अनुसार श्याम लाल ने युवती को भी उसके डिप्रेशन में होने का कारण नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed