फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air Force Jawan Sanchit Gupta Cremated With Military Honours in Kanpur Dehat

कानपुर: वायुसेना के जवान संचित गुप्ता का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सलामी

Sun, 06 Sep 2026 02:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 06 Sep 2026 02:49 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रूरा कस्बा निवासी वायुसेना के जवान संचित गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को खेरेश्वर सरैया गंगा घाट पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Air Force Jawan Sanchit Gupta Cremated With Military Honours in Kanpur Dehat
फाइल फोटो संचित गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

संचित गुप्ता की किडनी में संक्रमण होने के कारण मौत हुई थी। जवान के पार्थिव शरीर के घाट पहुंचते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन

Air Force Jawan Sanchit Gupta Cremated With Military Honours in Kanpur Dehat
सलामी देते जवान - फोटो : amar ujala

वायुसेना के जवानों ने दी सलामी

संचित गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए वायुसेना के जवान भी खेरेश्वर सरैया गंगा घाट पहुंचे। जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी। इसके बाद पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। संचित गुप्ता की मौत की खबर से रूरा कस्बे में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed