फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aim to register 20,000 participants in MP Sports Festival

Kanpur News: सांसद खेल महोत्सव में 20 हजार प्रतिभागियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य

Fri, 19 Sep 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Aim to register 20,000 participants in MP Sports Festival
सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सांसद खेल महोत्सव की बैठक के दौरान सांसद रमेश अवस्थी, सीडीओ दी - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग
कानपुर। सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बैठक हुई। इसमें प्रत्येक जनपद से करीब 20,000 प्रतिभागियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद से बेहतर खिलाड़ियों को निकालने का लक्ष्य तय किया गया है ताकि भविष्य में देश को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी प्राप्त हो सकें। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायतीराज व शहरी आंगनबाड़ी विभाग को अधिक से अधिक प्रतिभागिओं का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डीपीआरओ को ओवरऑल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। महोत्सव के संयोजक अभिनव दीक्षित ने बताया कि किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी वेबसाइट www.sansadkhelmahotsav.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रस्साकशी, शतरंज प्रतियोगिता शामिल हैं। यहां पर सीडीओ दीक्षा जैन, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए सुरजीत सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल, क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीन पार्क के उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तर) अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष (दक्षिण) शिवराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed