फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AIIMS entrance exam City topper Vanshika

एम्स प्रवेश परीक्षा में वंशिका सिटी टॉपर

Fri, 19 Jun 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
AIIMS entrance exam City topper Vanshika
आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2015 में न्यू लाइट कोचिंग इंस्टीट्यूट की स्टूडेंट वंशिका अग्रवाल ने सिटी टॉप किया है। उनकी आल इंडिया रैंक 17वीं है। एम्स की इतनी अच्छी रैंक शहर को पांच साल बाद मिली है। इससे पहले वर्ष 2010 में समर्थ अग्रवाल को चौथी रैंक मिली थी। लड़कों में इसी कोचिंग के अमन सिंह (579 रैंक) सिटी टॉपर हैं।
विज्ञापन


वंशिका की सफलता से उनके पिता डॉ. विनीत अग्रवाल, माता संगीता अग्रवाल और भाई विभव अग्रवाल उत्साहित हैं। कोचिंग इंस्टीट्यूट जाकर निदेशक डॉ. एसपी सिंह सहित तमाम शिक्षकों का मुंह मीठा कराया। वंशिका की यूपी सीपीएमटी रैंक भी 251 है। न्यू लाइट कोचिंग इंस्टीट्यूट के अमन सिंह सिटी के सेकेंड टॉपर हैं।
विज्ञापन


अमन को भी एम्स के एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन मिल जाएगा। यहीं के उत्कर्ष मिश्रा की आल इंडिया रैंक 845वीं है। इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि एम्स में सेलेक्शन से उत्साह बढ़ा है। एमबीबीएस की 672 सीटों के लिए पांच लाख से ज्यादा स्टूडेंट पेपर देते हैं। इसमें से 17वीं रैंक आना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आकाश इंस्टीट्यूट के शाश्वत मिश्रा को 585वीं रैंक मिली है। वह सिटी के थर्ड टॉपर हैं। ऐश्वर्य सिंह को 865वीं रैंक मिली है। यूपी सीपीएमटी में 30वीं रैंक लाकर सिटी टॉपर बनने वाली श्रेया मट्टू का सेलेक्शन भी एम्स की प्रवेश परीक्षा में हुआ है। उनकी आल इंडिया रैंक 929वीं है।


आयुषी अग्रवाल की 935वीं और विकास राजपूत की 955वीं रैंक है। सिटी टॉपर वंशिका अग्रवाल का इरादा एम्स दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई करना है। बेटी की सफलता से चाइल्ड स्पेशलिस्ट और विकास नगर में रहने वाले डॉ. विनीत अग्रवाल उत्साहित हैं। उनका कहना है कि बेटी ने सपना पूरा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed