फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AI version of IIT Saathi launched

Kanpur News: आईआईटी के साथी का एआई संस्करण लॉन्च

Thu, 19 Feb 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
AI version of IIT Saathi launched
कानपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाने वाले आईआईटी के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित साथी एप को रीयल-वर्ल्ड इंपैक्ट ऑफ एआई इन एजुकेशन नामक वैश्विक एआई शिक्षा केसबुक में शामिल किया गया है। इसका विमोचन इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 में किया गया, जहां साथी के एआई संस्करण को भी लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

यह एप देश भर के छात्रों को चाहे वे ग्रामीण पृष्ठभूमि से हों या शहरी, बिना किसी शुल्क के इंजीनियरिंग, नीट और अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। छात्र https://sathee.iitk.ac.in/ पर पंजीकरण कर इसका लाभ उठा सकते हैं। साथी के एआई संस्करण से छात्रों की पढ़ाई और भी सरल हो जाएगी। यदि छात्र को कोई विषय समझने में कठिनाई होती है, तो एआई ट्यूटर सरल भाषा में बातचीत के माध्यम से उसे समझाएगा। वहीं किसी प्रश्न पर अटकने की स्थिति में एआई डाउट सॉल्वर तुरंत सहायता प्रदान करेगा। इसमें मॉक टेस्ट की सुविधा भी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed