फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AI for All and Filial Literacy courses started at CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू में एआई फॉर ऑल और फाइलेंशियल लिटरेसी पाठ्यक्रम शुरू

Sun, 24 Aug 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
AI for All and Filial Literacy courses started at CSJMU
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। आधुनिक युग की चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एआई फॉर ऑल तथा फाइनेंशियल लिटरेसी का शुभारंभ किया गया। एआई फॉर ऑल पाठ्यक्रम कलाम फाउंडेशन के सहयोग से प्रारंभ किया गया है।
विवि में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि वर्तमान में आम आदमी के जीवन में तकनीक प्रवेश कर चुकी है। इस स्थिति में चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को सहज रूप से योग्य बनना चाहिए। विवि ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करेगा जो विभिन्न नवाचारों तथा रोजगारों को प्रोत्साहन दे सकें। महाविद्यालय विकास परिषद के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि विवि की पहल को महाविद्यालय के सहयोग से ही आगे बढ़ाया जाएगा। कलाम फाउंडेशन के संस्थापक सृजनपाल सिंह ने एआई फॉर ऑल पाठ्यक्रम से संबंधित संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

फाइनेंशियल लिटरेसी पाठ्यक्रम के विषय में प्रो. सुधांशु पांड्या ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें फाइनेंशियल प्लानिंग और फाइनेंशियल वेलबींग के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के बैंक अकाउंट्स, डिजिटल फाइनेंस, पेंशन प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रतिकुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, डीन एकेडमिक, प्रो. बृष्टि मित्रा, डीन इनोवेशन डॉ. शिल्पा कायस्था देशपांडे व वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed