फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agriculture department raided seed shops in Unnao

Unnao: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, बीज दुकानों पर मारा छापा, 33 नमूने सील, दो दुकानदारों का नोटिस

Wed, 09 Nov 2022 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Nov 2022 03:38 PM IST
सार

कृषि विभाग की चार टीमों ने 45 दुकानों में जांच की। इस दौरान 33 नमूने सील किए गए। वहीं, चेकिंग की सूचना पर दुकान बंद करने वाले दो दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया।

विज्ञापन
Agriculture department raided seed shops in Unnao
बीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में कृषि विभाग की चार टीमों ने जनपद में बीज दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 45 दुकानों में जांच की गई और 33 बीज नमूने लिए गए। दुकान बंद करने वाले दो दुकानदारों को नोटिस दी गई।

विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने पुरवा व बीघापुर, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बांगरमऊ व सफीपुर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने हसनगंज और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास किशोर ने सदर तहसील क्षेत्र की बीज दुकानों में छापा मारा।
विज्ञापन

इससे दुकानों में अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों ने छह तहसीलों में दुकानें चेक की। इस दौरान संदिग्ध बीज मिलने पर गेहूं, राई आदि के 30 नमूने लिए। वहीं छापे की सूचना से दो दुकानें बंद हो गईं। जिस पर दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, कि वह तय रेट पर ही गुणवत्तायुक्त बीजों की बिक्री करें।

उन्होंने बताया कि खाद के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। मंगलवार को 2647 मीट्रिक टन इफ्को डीएपी जनपद को प्राप्त हुई है। समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed