{"_id":"68950b202c8358737002bb3c","slug":"agras-dhruv-jurail-will-take-charge-of-central-zone-in-duleep-trophy-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128656-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दलीप ट्रॉफी में आगरा के ध्रुव जुरैल संभालेंगे सेंट्रल जोन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दलीप ट्रॉफी में आगरा के ध्रुव जुरैल संभालेंगे सेंट्रल जोन की कमान
विज्ञापन
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव।
- फोटो : आर्काइव
कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की इस सत्र की पहली घरेलू प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए गुरुवार को सेंट्रल जोन की टीम घोषित हुई। इसमें भारतीय विकेटकीपर, बल्लेबाज आगरा के ध्रुव जुरैल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
कानपुर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और विकेटकीपर, बल्लेबाज उपेंद्र यादव भी खेलते दिखेंगे। सेंट्रल जोन का पहला मैच बंगलूरू स्थित सीईजी ग्राउंड में नार्थ जोन के साथ होगा। नार्थ जोन की कमान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के हाथों में है।
दलीप ट्रॉफी में छह जोन की टीमें हिस्सा लेती हैं। साउथ और वेस्ट जोन की टीमें सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। शेष चार जोन के बीच नॉक आउट मैच 28 अगस्त से खेले जाएंगे। चार सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल मैच 18 को होगा। सभी मैच बंगलूरू में ही खेले जाएंगे।
विज्ञापन
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि सेंट्रल जोन की टीम में यूपीसीए के तीन खिलाड़ी ध्रुव जुरैल, आर्यन जुरैल और कुलदीप यादव शामिल हैं। टीम में शामिल कानपुर के उपेंद्र यादव वर्तमान में रेलवे की ओर से खेल रहे हैं। इसके अलावा स्टैंड बाय खिलाड़ियों में यूपीसीए के माधव कौशिक को भी लिया गया है।
चाइनामैन कुलदीप इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं, ऋषभ पंत के चोटिल होने के चलते ध्रुव जुरैल ने आखिरी टेस्ट मैच भी अपनी अहम भूमिका अदा की थी। इसके अलावा सेंट्रल जोन में शामिल एमपीसीए के रजत पाटीदर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
सेंट्रल जोन टीम : ध्रुव जुरैल (कप्तान), कुलदीप यादव, आर्यन जुरैल (यूपीसीए), रजत पाटीदार (उपकप्तान), सारांश जैन, शुभम शर्मा (सभी एमपीसीए), धनेश मालेवर, आदित्य ठाकरे, यश राठौर, हर्ष दुबे (सभी वीसीए), संचित देसाई, आयुष पांडेय (दोनों सीएससीएस), दीपक चहर, मानव सुथर, खलील अहमद (सभी आरसीए)
स्टैंड बाय खिलाड़ी : माधव कौशिक (यूपीसीए), यश ठाकुर (वीसीए), युवराज चौधरी (सीएयू), महिपाल लोमरोर (आरसीए), कुलदीप सैन (एमपीसीए), उपेंद्र यादव (आरएसपीबी)।