फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra Veterans won the trophy by defeating Varanasi in Dr. Gaur Hari Singhania TSH Trophy

Kanpur News: डॉ. गौर हरि सिंहानिया टीएसएच ट्रॉफी में आगरा वेटरंस ने वाराणसी को हराकर जीती ट्रॉफी

Mon, 24 Feb 2025 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Agra Veterans won the trophy by defeating Varanasi in Dr. Gaur Hari Singhania TSH Trophy
डॉ. गौर हरि सिंहानिया टीएसएच ट्रॉफी में विजयी आगरा वेटरंस की टीम।  - फोटो : आयोजक
कानपुर। डॉ. गौर हरि सिंहानिया टीएसएच ट्रॉफी के फाइनल मैच में आगरा वेटरंस ने वाराणसी वेटरंस को 81 रन से मात देकर खिताब जीता। मैच रविवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुआ।
विज्ञापन


फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व टेस्ट खिलाड़ी गोपाल शर्मा व डॉ. निधिपति सिंहानिया के प्रतिनिधि डॉ. जितेंद्र अवस्थी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें आगरा वेटरंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम के धीरज शर्मा ने 51, हरवीर सिंह ने 34 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में निसार सिद्दीकी ने तीन को आउट किया। वहीं, वाराणसी वेटरंस की पूरी टीम 18.2 ओवर में 106 रन पर आउट हो गई। इसमें नासिर अली व प्रमोद राय ने 26-26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गिरजेश शर्मा व हरवीर सिंह ने तीन-तीन को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मैच में श्रेष्ठ गेंदबाज हरवीर सिंह, श्रेष्ठ बल्लेबाज धीरज शर्मा रहे। मुख्य अतिथि बिग्रेडियर सबरबुल हसन ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मौके पर अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी, सचिव गिरीश कपूर, राहुल सप्रू, योगेश अग्रवाल, संजीव पाठक, डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, विजय दीक्षित समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed