Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agent swindles eight lakh rupees by handing over a fake passbook; two post office employees suspended

Kanpur News: फर्जी पासबुक थमा एजेंट ने आठ लाख हड़पे, डाकघर के दो कर्मचारी निलंबित

Fri, 06 Nov 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Agent swindles eight lakh rupees by handing over a fake passbook; two post office employees suspended
कानपुर। घाटमपुर डाकघर में एजेंट और कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राहक के आठ लाख रुपये से अधिक हड़पने का मामला सामने आया है। एजेंट ने महिला के माता-पिता के नाम खाता खोलकर डाकघर की मुहर लगाकर महिला को फर्जी पासबुक दे रखी थी। इसमें वह रकम की प्रविष्टियां भरता रहा लेकिन धन डाकघर में जमा करने के बजाय खुद रखता था। शिकायत पर डाक विभाग ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। मामले में तत्कालीन उपडाकपाल राकेश मिश्रा और क्लर्क शिवम सचान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मूलरूप से घाटमपुर निवासी और वर्तमान में शहर में रहने वाली आकांक्षा चौरसिया के पिता जितेंद्र चौरसिया ने वर्ष 2007 में एजेंट शैलेंद्र पांडेय के माध्यम से डाकघर में खाता खुलवाया था। वर्ष 2012 में उनके पिता की मृत्यु के बाद एजेंट ने खाता मां के नाम स्थानांतरित कराने की बात कही। वर्ष 2024 में मां की मृत्यु के बाद आकांक्षा ने जमा रकम निकालने के लिए एजेंट से संपर्क किया लेकिन वह टालमटोल करता रहा। कुछ दिन पहले पासबुक लेकर डाकघर पहुंचने पर पता चला कि माता-पिता के नाम कोई खाता ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने प्रधान डाकघर में शिकायत दर्ज कराई। डाक निदेशक अनुसुइया प्रसाद के मुताबिक, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। पासबुक जारी होने और उस पर मुहर लगने की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed