फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   agenda of PM modi's meeting will be released very soon

अटल घाट पर गंगा पूजन कर सकते हैं मोदी, आजकल में जारी होगा पीएम की बैठक का एजेंडा

Wed, 04 Sep 2019 06:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 04 Sep 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
agenda of PM modi's meeting will be released very soon
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर यात्रा को लेकर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने भी जिला प्रशासन से संपर्क बनाया हुआ है। बुधवार को मंत्रालय से यह बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी 16 और 17 सितंबर के बीच महानगर आ सकते हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय की तरफ से एक दो दिन में गंगा नेशनल काउंसिल की बैठक का एजेंडा भी जारी कर दिया जाएगा। इस बीच शहर के हर गली कूंचे में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने और सोलर लाइट सिस्टम को ज्यादा से ज्यादा जगहों पर प्रयोग करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

agenda of PM modi's meeting will be released very soon
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सफाई व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को लगातार निरीक्षण अभियान बुधवार से ही शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा बिजली, पानी जैसी सुविधाएं भी हर जगह मौजूद हो, इस पर भी काम किया जा रहा है। गंगा बैराज के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए से निगरानी शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि एक दो दिन में एसपीजी की टीम भी यहां निगरानी करने आ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैराज के पास स्थित अटल घाट पर गंगा पूजन और आरती कर सकते हैं। बुधवार को कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा की टीम ने बैराज के अन्य स्थानों के साथ अटल घाट का भी निरीक्षण किया।

अटल घाट के पास सुरक्षा, सफाई और सजावट का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कमिश्नर ने मौके पर ही निर्देशित किया। इसी तरह की व्यवस्था परमट घाट पर भी प्रस्तावित है। यहां भी गंगा पूजन का कार्यक्रम हो सकता है।

पीएम दौरे के मद्देनजर गंगा में गंदा पानी न गिराने की हिदायत

पीएम दौरे और बैराज सहित घाटों के निरीक्षण की संभावना के मद्देनजर सूबे के मुख्य सचिव ने गंगा में गंदा पानी, सीवेज न जाने देने की हिदायत दी है। सफाई करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग रोकने आदि के भी आदेश दिए हैं।

मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त और केडीए वीसी को आदेश दिया है कि यहां उच्च स्तरीय बैठक प्रस्तावित है। इसलिए गंगा में गिरने वाले नालों का पानी आवश्यक ट्रीटमेंट के बाद ही नदी में जाए। शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाएं।

नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक का कहीं उपयोग न हो। सड़कों की आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत कराई जाए। गोशालाओं में सभी व्यवस्थाएं की जाएं। नमामि गंगे परियोजना कार्यों को उच्च गुणवत्ता से कराया जाए। स्थानीय स्तर पर किए गए अन्य उल्लेखनीय कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed