फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After two hours the bodies of two friends were taken from village, police and administration sigh of relief

Two Girls Dead Bodies: दो घंटे बाद गांव से उठे दो सहेलियों के शव, पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस

Wed, 28 Aug 2024 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Aug 2024 04:14 PM IST
सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में जन्माष्टमी पर मंदिर में जागरण में गईं दो सहेलियों के शव पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटके मिले थे। बुधवार सुबह परिजनों ने हंगामा करते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर दो घंटे बाद शव उठ सके।

विज्ञापन
After two hours the bodies of two friends were taken from village, police and administration sigh of relief
दोनों सहेलियों के शव उठे - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मंगलवार सुबह आम के बाग में दो सहेलियों के शव लटके मिले थे। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। दूसरे दिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव से शव उठने से रोक दिया।

विज्ञापन



जिलेभर का फोर्स व अधिकारी मौजूद रहे। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने शव उठने दिए। दो घंटे बाद जब शव उठे, तो पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीएम डॉ. वीके सिंह,  एसपी आलोक प्रियदर्शी कोतवाली में बैठकर स्थिति का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन

शव उठने के बाद डीएम व एसपी अटैना घाट चले गए। परिजन दोनों सहेलियों की हत्या मानकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। काफी रिश्तेदारों का कहना था कि लड़कियों के बदन में घसीटने के निशान हैं। इस पर पुलिस ने बताया कि कि पिकअप में शव लाने से घसीटने के निशान बने हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री (18) व पड़ोसी ग्रामीण की पुत्री (17) के साथ सोमवार की रात को गांव के मंदिर में जन्माष्टमी पर हो रहे जागरण में शामिल होने गई थीं। देर रात तक वह वापस नहीं आईं तो परिजनों ने सोचा बुआ के घर चली गईं होंगी।

विज्ञापन

फंदे पर लटके थे सहेलियों के शव
मंगलवार सुबह गांव का एक दिव्यांग खेत की तरफ गया तो बाग में आम के पेड़ पर दोनों सहेलियों के शव दुपट्टों को जोड़कर बनाए गए फंदे पर लटके मिले। दोनों सहेलियों के परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि
अधिकारियों ने मौके पर जांच के बाद परिजनों से जानकारी की। एक सहेली के पिता ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि दोनों सहेलियों की फंदा लगने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed