फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After touring the track, officials approved the mega block.

Kanpur News: ट्रैक का दाैरा कर अधिकारियों ने मेगा ब्लाॅक पर लगाई मुहर

Mon, 30 Mar 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
After touring the track, officials approved the mega block.
कानपुर। रेल प्रशासन कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगा ब्रिज की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम कराएगा। इस कारण दो अप्रैल से 13 मई तक इस रूट पर मेगा और पॉवर ब्लाॅक लिया जाएगा। इससे कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को ट्रैक स्थल का दौरा भी किया। रेलवे ने डायवर्ट और निरस्त ट्रेनों का रविवार को आकलन करने के बाद अपनी मुहर लगा दी है। 42 दिन तक स्वर्ण शताब्दी, अयोध्या वंदेभारत सहित 29 ट्रेनें बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर चलेंगी।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने पहले से टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह या तो रिफंड लें या फिर अगली तिथियों में टिकट कराएं। यह ब्लॉक 42 दिन तक सुबह 09:30 से शाम 05:30 बजे तक रहेगा। इसकी तैयारियों को लेकर लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को गंगापुल का निरीक्षण कर मेगा ब्लॉक की तैयारियों और सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की थी।
विज्ञापन


छह ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। इनमें पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें कानपुर सेंट्रल तक ही चलेंगी जबकि बालामऊ-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर उन्नाव तक ही चलेगी। इसके अलावा भी कानपुर से होकर जाने वाली अन्य ट्रेनें इस अवधि में निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें की गईं आंशिक निरस्त

12103 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सात, 14, 21, 28 अप्रैल, पांच, 12 मई को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर, 12104 लखनऊ-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुपरफास्ट आठ, 15, 22, 29 अप्रैल, छह, 13 मई, 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार, 11, 18, 25 अप्रैल, दो, नौ मई, 22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच, 12, 19, 26 अप्रैल, तीन, दस मई को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आंशिक निरस्त रहेगी। साथ ही, 54335 बालामऊ-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर और 54336 कानपुर सेंट्रल-बालामऊ पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक उन्नाव स्टेशन पर आंशिक निरस्त रहेगी। वहीं, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 मई तक 210 मिनट (120 मिनट पश्चिम-मध्य रेलवे व 90 मिनट झांसी मंडल में) देरी से चलेगी।

इनका मार्ग बदला गया

12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद होकर लखनऊ जाएंगी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई तक कानपुर सेंट्रल, इटावा, फफूंद, अलीगढ़ नहीं आएगी। ट्रेन संख्या 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 02 अप्रैल से 12 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ होकर तो 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी दो अप्रैल से 13 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ होकर चलेगी। यह ट्रेन यमुना ब्रिज आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा भरथना, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव नहीं जाएगी।


पुल पर ट्रैक मरम्मत में यह काम होंगे

कानपुर और उन्नाव की सीमा पर स्थित इस पुल की डाउन लाइन पर पुराने स्लीपर हटाकर स्टील के एच बीम लगाए जाएंगे। पटरियां और लोहे की चादर भी बदली जाएंगी। इंजीनियरिंग विभाग की टीमें आधुनिक मशीनों और उपकरणों की मदद से यह कार्य करेंगी। इस दौरान अप लाइन पर सीमित रूप से ट्रेनों का संचालन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed