{"_id":"5f80233f8ebc3e9b8268b85a","slug":"after-the-special-trains-now-the-main-trains-will-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेनों के बाद अब मुख्य ट्रेनें चलेंगी, कल से ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेनों के बाद अब मुख्य ट्रेनें चलेंगी, कल से ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले जारी होगा रिजर्वेशन चार्ट
Fri, 09 Oct 2020 02:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे कोविड प्रोटोकॉल के तहत अभी ट्रेनें चला रहा है, इन ट्रेनों के नंबर का पहला अंक जीरो से शुरू होता है। अब जो ट्रेनें चलेंगी, वह अपने पुराने नंबरों के तहत ही चलेंगी। हालांकि यह ट्रेनें भी कोविड स्पेशल ही कहलाएंगी और इनमें भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने बुधवार को 39 ट्रेनों की सूची जारी की है। इनके नंबरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि यह ट्रेनें कब चलेंगी, इनका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। इन ट्रेनों में कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल रहेंगी।
कल से बदलेंगे रिजर्वेशन के नियम
कोरोना काल में ट्रेनों में रिजर्वेशन चार्ट जारी होने के नियम में किया गया बदलाव भी पहले की तरह होगा। आमतौर पर ट्रेनों के समय के चार घंटे पहले चार्ट निकलता है और दूसरा चार्ट ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले निकलता है।
विज्ञापन
दूसरे चार्ट में उन यात्रियों की सीटें कन्फर्म हो जाती हैं, जो पहले चार्ट के बनने के बाद अपनी यात्रा कैंसिल कर देते हैं और उनकी सीटें खाली रह जाती हैं। कोरोना काल में ट्रेन छूटने के पहले बनने और जारी होने वाला चार्ट दो घंटे पहले जारी होने लगा था, जिसे पहले ही तरह 10 अक्तूबर से फिर बहाल कर दिया जाएगा।