{"_id":"666c83183f034b94530f5501","slug":"after-the-death-of-the-young-man-the-female-friend-committed-suicide-by-hanging-herself-kanpur-news-c-220-1-akb1007-113625-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक की मौत के बाद महिला मित्र ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक की मौत के बाद महिला मित्र ने फंदा लगा दी जान
Fri, 14 Jun 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के करीम नगर में बुधवार को आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद आरोपी के घर की एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की मानें तो मृतक युवक व महिला में काफी नजदीकी थीं। उधर फांसी लगाकर जान देने वाली महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
करीम नगर निवासी सत्यनारायण की बेटी संगीता (26) अपने डेढ़ वर्ष के बेटे वैभव के साथ मायके में रह रही थी। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे के अंदर दीवार की खूंटी से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। महिला के आत्महत्या किए जाने की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के साथ फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। मृतका की मां चंदा देवी ने बताया कि बुधवार शाम परिवार के लोगों से गांव के देव सिंह के साथ मारपीट हो गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन घर पर नहीं थे, वह व बेटी ही अकेली थी। रात में दोनों लेट गए। सुबह बेटी फंदे पर लटकी मिली। मां ने बेटी को फंदे पर लटकाए जाने के आरोप लगाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गांव में किसी भी तरह माहौल न बिगड़े इसको लेकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम संगीता का शव गांव पहुंचा तो सीओ संजय कुमार वर्मा ने सिकंदरा, राजपुर, देवराहट, बरौर, सट्टी, अमराहट थानों की पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों के बीच दोस्ती होने की बात ग्रामीणों ने बताई है। मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
युवक की मौत के बाद गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
करीम नगर में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते देव सिंह यादव (30) के साथ सरिया व लाठी- डंडों से मारपीट की गई थी। मारपीट में घायल देव सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता श्रीराम की तहरीर पर गांव के सत्यनारायण, प्रेमपाल, राधेश्याम के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इधर गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट तरमीम की है।
विज्ञापन
-- -- --
दो वीडियो हुए वायरल
संगीता की मौत के बाद शुक्रवार को दो वीडियो वायरल हुए। जिसमें एक मृतक संगीता व दूसरा उसकी मां का है। वायरल वीडियो में संगीता बुधवार शाम हुई मारपीट में घर वालों के साथ कुछ लोगों द्वारा मिलकर मारपीट किए जाने, देव सिंह के जानने की बात कही जा रही है। वहीं संगीता की मां चंदा देवी का एक वीडियो वायरल हुए जिसमें वह बेटी को किसी के द्वारा फंदा लगाए जाने का आरोप लगाती नजर आई। उसने गांव के कुछ लोगों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला के मृतक देव सिंह के साथ मधुर संबंध होने की गांव में चर्चा है।
-- -- -- -- -- --
पैनल के साथ करवाया गया महिला का पोस्टमार्टम
देवसिंह की मौत के बाद संदिग्ध हालातों में महिला का शव फंदे पर लटकता मिलने के मामले से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियोग्राफी के साथ दो डॉक्टरों पैनल में पोस्टमार्टम किया। हैंगिग से मौत होना बताया गया है। वहीं डॉक्टरों ने विसरा व यूट्रेस सुरक्षित किया गया है।