फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the by-election, there will be a competition for the District President in BJP  

उपचुनाव के बाद भाजपा में जिलाध्यक्ष के लिए मचेगी होड़, सभी जिला इकाइयों में नए अध्यक्ष के लिए मतदान

Tue, 08 Oct 2019 03:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 08 Oct 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
After the by-election, there will be a competition for the District President in BJP  
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उप चुनाव के बाद भाजपा में एक बार फिर संगठन स्तर पर हलचल मचेगी। अगले महीने जिलाध्यक्षों के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 11 से 20 नवंबर के बीच उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण और देहात इकाई को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा उत्तर इकाई का जिलाध्यक्ष बनने वाले निशाने पर हैं। उप चुनाव में दावेदारों की सक्रियता भी पैमाना होगी। इसी तरह मोदी और योगी की योजनाओं के अनुसार पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं ने जितना काम किया है, उसकी भी मॉनीटरिंग होगी।
विज्ञापन


 

तभी हर जिले में किसी एक नाम पर सहमति बन पाएगी। कहने को तो जिलाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। लेकिन जीतेगा कौन, यह पार्टी तय करेगी। मतदान तो यहीं पर होगा लेकिन रिजल्ट लखनऊ से दो दिन बाद आएगा।

इससे साफ है कि पार्टी उसी को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपेगी जो मापदंड पर खरा उतरेगा। अध्यक्ष बनने के लिए सभी जिला इकाइयों के दावेदार बड़े नेताओें की गणेश परिक्रमा में लग गए हैं।

गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों का चुनाव शुरू हो रहा है। जिस गुट के जितने मंडल अध्यक्ष जीतकर आएंगे, उसके आधार पर भी जिलाध्यक्ष को वरीयता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed