फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After shooting the Chowki Incharge the criminal did something no one believe

चौकी इंचार्ज को गोली मारने के बाद बदमाश ने किया कुछ एेसा कि हर काेई रह गया दंग

Thu, 07 Dec 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
After shooting the Chowki Incharge the criminal did something no one believe
घायल दराेगा
अपराध करने के बाद अक्सर अपराधी छुपकर बैठ जाते हैंं पर कानपुर में दराेगा काे गाेली मारने के बाद बादमाश ने एक घर का ताला ताेड़ द‌िया। जब उसे वहां कुछ खास नहीं द‌िखा ताे अाराम से रात के अंधेरे में भाग न‌िकला। 
विज्ञापन

 
कानपुर पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को बुधवार रात काे गोली मारकर बदमाश इसलिए भाग निकला क्योंकि चौकी इंचार्ज के साथ मौजूद सिपाही के पास रायफल नहीं थी। गश्त के समय आमतौर पर चौकी इंचार्ज के साथ चलने वाले हमराह सिपाही रायफल की जगह डंडा लेकर चलते हैं। पुलिस यही पर चूक गई।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि दरोगा को गोली मारने के बाद आगे जाकर बदमाश ने एक घर का ताला तोड़ने की कोशिश भी की। सिपाही गिरजेश कुमार ने बताया कि जब चौकी इंचार्ज, बदमाश से भिड़े थे तो उसने पहले साबड़ से हमला किया। इस पर सिपाही ने बदमाश के सिर पर डंडे से दो वार किए। इससे उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौकी प्रभारी उसे दबोचने के लिए आगे बढ़े तो बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। चौकी प्रभारी को लहूलुहान देख सिपाही भी सहम गया और रायफल न होने की वजह से हट गया। बदमाश के भागने के बाद उसने आला अफसरों को घटना की सूचना दी। एक पुलिस अफसर ने बताया सिपाही गिरजेश लंबा-चौड़ा और मजबूत कद-काठी का है। अ

गर वह चाहता तो बदमाश को पकड़ सकता था लेकिन चौकी इंचार्ज को गोली लगने और बदमाश के दोबारा तमंचा लोड करने से वह डर गया। सूत्रों की मानें तो मौकेपर पहुंचे एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्या, सीओ कल्याणपुर ने पांच थानों की फोर्स के साथ सड़क पर फैली बदमाशों की खून की छींटों से उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस अफसरों ने रतनपुर कालोनी, कांशी राम कालोनी से पनकी रेलवे स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर दूर तक कांबिंग की। इस दौरान अफसरों को एक स्थान पर ज्यादा मात्रा में खून पड़ा नजर आया। पुलिस अफसर पास गए तो पाया कि बदमाश ने कालोनी के एक घर का ताला तोड़ने की कोशिश की।


जिस रास्ते से बदमाश भागा है वहां दो जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं। पुलिस ने इन कैमरों के फुटेज कब्जे में लिए हैं। फुटेज में बदमाश की धुंधली तस्वीर कैद हुई है। उसने काले रंग की जैकेट और सफेद शर्ट पहन रखी है। फुटेज के आधार पर बदमाश का स्केच तैयार कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed