{"_id":"6996116cd7777ae632030ef7","slug":"after-receiving-assurance-of-compensation-the-family-allowed-the-body-to-be-taken-away-kanpur-news-c-220-1-akb1007-138619-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद परिजन ने उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद परिजन ने उठने दिया शव
Thu, 19 Feb 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर में मंगलवार सुबह खेतों में झूल रही हाईटेंशन लाइन से करंट लग जाने से युवक की मौत हो गई थी। मामले में परिजन मुआवजे की मांग कर शव को घर पर रखे थे। बुधवार को तहसीलदार से आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कसोलर निवासी अमर सिंह के छोटे बेटे अंकित (22) की मंगलवार सुबह नौ बजे खेत से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि खेतों से निकली हाईटेंशन लाइन के तार बहुत ही नीचे हैं। किसानों ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से तारों को ऊंचा करवाने के लिए कहा था। अधिकारियों की लापरवाही से हुए हादसे में बेटे की जान चली गई।
युवक की मौत के बाद परिजन शव घर ले आए और मुआवजा व दोषियों पर कार्रवाई न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कह मंगलवार को शव घर पर ही रखे रहे। जानकारी होने पर बुधवार सुबह सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा मौके पर पहुंचे और परिजन को मामले में कार्रवाई करवाने व मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार सिंकदरा राकेश चंद्र ने बताया कि मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।