फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After molestation and bathing to alcohol, now complain of religion conversion, investigation to SIT

छेड़छाड़ के बाद शराब से नहलाने का मामला, अब धर्म परिवर्तन की शिकायत, एसआईटी को जांच

Tue, 13 Oct 2020 10:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Oct 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
After molestation and bathing to alcohol, now complain of religion conversion, investigation to SIT
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के काकादेव में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। अब किशोरी ने आरोपी के दोस्त पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। पीड़िता और उसके परिजनों ने सोमवार को आईजी को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


आईजी ने लव जिहाद मामलों की तहकीकात कर रही एसआईटी को ही इसकी जांच सौंप दी है। हालांकि शुरुआती जांच में आरोपों में कई झोल सामने आए हैं। काकादेव निवासी एक किशोरी ने पड़ोसी युवक व उसके पिता पर छेड़खानी कर शराब से नहलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल चोरी का मामला बताया था। आईजी की शिकायत के बाद जांच क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई थी। उसकी जांच चल रही है। इधर सोमवार को पीड़िता व उसके परिजन आईजी मोहित अग्रवाल से मिलकर आरोपी के एक साथी पर लव जिहाद का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हालांकि पहले वाले मामले में इसका जिक्र तक पीड़िता ने नहीं किया था। अब अचानक से आरोप लगाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आईजी ने बताया कि लव जिहाद की जांच को गठित की गई एसआईटी को ये भी मामला सौंपा गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

हमले के आरोप पर भी उठे थे सवा
छेड़खानी की घटना के कुछ दिन बाद किशोरी ने आरोपी सनी पर आरोप लगाया था कि उसने घर के बाहर उस पर चाकू से हमला कर दिया। काकादेव पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच की तो पता चला कि जिस वक्त की घटना पीड़िता ने बताई उस समय आरोपी फजलगंज स्थित अपनी फैक्टरी में था। यही नहीं दस दिन से वो काकादेव आया ही नहीं था। सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर से इसकी पुष्टि हुई थी। ऐसे में पीड़िता के आरोपों पर शुरू से ही सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed