फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After hours of deliberation, the wedding procession returned without the bride

UP: भांवरों के दौरान दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन बोली- कुछ भी हो मुझे इससे शादी नहीं करनी, लौटी बरात

Thu, 14 May 2026 09:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 14 May 2026 09:53 PM IST
सार

Farrukhabad News: भांवरों के दौरान दूल्हे को दौरा पड़ गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। घंटों चली पंचायत के बाद बिना दुल्हन बरात लौट गई। 

विज्ञापन
After hours of deliberation, the wedding procession returned without the bride
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक गांव में शादी समारोह तब चर्चा का विषय बन गया जब भांवरों के दौरान दूल्हे को दौरा पड़ गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझाने का प्रयास चलता रहा लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। अंततः हिसाब-किताब के बाद बरात बिना दुल्हन लौट गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री की बरात जनपद इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र से बुधवार रात आई थी। बरात में शामिल बरातियों का जोर-शोर से स्वागत किया गया। जयमाल कार्यक्रम भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। भोर में भांवरों की रस्म शुरू हुई। बताया गया कि दूसरी भांवर के दौरान दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में जानकारी हुई कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। घटना से विवाह स्थल पर खलबली मच गई।
विज्ञापन


काफी देर बाद दूल्हे को होश आया। उधर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। परिवार और रिश्तेदारों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने साफ कहा कि जबरन शादी हुई तो उसका परिणाम गंभीर होगा। दुल्हन की मां ने भी रिश्ता आगे बढ़ाने से मना कर दिया। दोपहर बाद गांव के पूर्व प्रधान की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लेन-देन का हिसाब हुआ, जिसके बाद बरात वापस चली गई। पुलिस को किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed