फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After hitting bike The young man was murdered by gun shot

बाइक टकराने पर युवक को गोली से उड़ाया

Mon, 29 Jun 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Jun 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
After hitting bike The young man was murdered by gun shot
कानपुर। बाइक टकराने के विवाद में फीलखाना पटकापुर में रविवार रात कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद मोहम्मद इशहाक के भतीजे उस्मान उर्फ मानू की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप असलम बिरयानी वाले के बेटे अकरम पर लगा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर एसपी पूर्वी डी प्रदीप कुमार, कोतवाली सीओ जितेंद्र श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने हत्यारोपी और उसके साथियों को दबोचने के लिए उनके घरों में दबिश दी पर कोई हाथ नहीं लगा है। इलाके में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन



पूर्व पार्षद मोहम्मद इशहाक और इनके भाई ईशा परिवार के साथ पटकापुर में रहते हैं। ईशा के चार बेटों में मंझला बेटा सलमान उर्फ उस्मान उर्फ मानू (24) नरौना चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ओटी टेक्निीशियन था। रात करीब साढे़ नौ बजे सलमान पटकापुर में डॉ. गुप्ता की क्लीनिक के बाहर चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान मुहल्ले में रहने वाले असलम बिरयानी वाले का बेटा अकरम अपने दोस्त बफा के साथ वहां पहुंचा और सलमान के सीने पर बाएं तरफ तमंचा सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगते ही सलमान सड़क पर गिर गया और हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पाकर सलमान के परिजन पहुंचे और उसे रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देर शाम सलमान और अकरम की बाइकें टकरा गई थीं। इसे दोनों में विवाद हुआ था।

सी के बाद अकरम ने दोस्त बफा के साथ मिलकर सलमान की गोली मारकर हत्या कर दी। दो दिन पहले भी सलमान के चचेरे भाई बिलाल के साथ बाइक टकराने को लेकर अकरम से झगड़ा हुआ था। तब दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। झगड़े में सलमान भी शामिल था।


क्षेत्र के कुछ लोगों के हस्तक्षेप करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पर, खुन्नस बरकरार थी। एसएसपी ने बताया कि सलमान की परिजनों की तहरीर के आधार पर अकरम और बफा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed