फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After  dream snake bit Vikas for seventh time in fatehpur, father said now only God is the support

UP: सपने के बाद सातवीं बार सांप ने काटा, रहस्यमयी हो रहा है राज…आस्था भारी, पिता बोले- अब भगवान ही सहारा

Fri, 12 Jul 2024 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jul 2024 04:51 PM IST
सार

Fatehpur News: विकास के सांप काटने के मामले में सीएमओ डॉक्टर राजीव नयन ने तीन सदस्यीय टीम घोषित की है। टीम प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के कारण व दवा की जानकारी के साथ सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करेगी। तीन दिन में रिपोर्ट दर्ज करेगी।

विज्ञापन
After  dream snake bit Vikas for seventh time in fatehpur, father said now only God is the support
परिजनों के साथ बैठा विकास - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में सातवीं बार विकास दुबे को 40 दिन के भीतर सांप ने गुरुवार को काटा। उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में रात में ही भर्ती कराया गया। परिवार दहशत में है। उसे राजस्थान राज्य के मेहंदीपुर बाला जी शुक्रवार को लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन

उसे सपना आने के बाद सांप काट रहा है।   विकास दुबे (24) पुत्र सुरेंद्र द्विवेदी निवासी सौंरा के सांप जैसे पीछे पड़ा है। विकास ने बताया कि उसे सपना आया है। सपने में स्वयं सांप कह रहा है कि उसे नौ बार काटेगा। वह अंतिम बार किसी भी उपचार से नहीं बचेगा।
विज्ञापन

सांप काटने के चार घंटे पहले से उसकी दाहिनी आंख फड़फड़ाने लगती है।  उसे कई तरह का डर सताने लगता है, आखिर सांप काट ही लेता है। 40 दिनों के भीतर सातवीं बार सांप काटने के बाद ये राज अब रहस्यमयी होता जा रहा है। पिता सुरेंद्र का कहना है कि सांप के काटने से पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले- अब भगवान ही सहारा
वह हर उपाय कर चुके हैं, लेकिन कहीं से मुक्ति नहीं मिल रही है। उन्हें अब भगवान का ही सहारा है। हालांकि छह बार सांप ने शनिवार व रविवार को ही काटा। इस बार गुरुवार को सांप ने काटा है। उनका उपचार डॉ. जवाहर लाल कर रहे हैं। वे अभी स्वास्थ्य हैं।

रहस्य से निकलने की नहीं मिल रही युक्ति
ब्राम्हण परिवार के संस्कारों से जुड़े पिता सुरेंद्र ने बताया कि पूजा-पाठ विधि विधान से करते हैं। सांप काटने की घटना के बाद से हर जतन किए गए। कहीं से सफलता नहीं मिली। बेटे की हालत देखकर व्याकुल हो उठे हैं।

घर में और किसी को नहीं है दिक्कत
विकास द्विवेदी की माता का नाम ममता द्विवेदी है। यह दो भाई है। दो भाइयों में विकास द्विवेदी सबसे बड़ा है। छोटा भाई शिवाकांत द्विवेदी बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिता ने बताया कि घर में और किसी को कोई दिक्कत नहीं है। ना ही किसी को सर्प दिखाई पड़ता है।

घर में किसी को सर्प नहीं दिखता
बीती रात में लगभग नौ बजे 7 वीं बार सर्प ने काटा।जिस समय यह घटना हुई। उस समय विकास द्विवेदी और उसके बगल में उनकी बुआ जी लेटी हुई थी। सभी लोग जाग रहे थे,  लेकिन फिर भी किसी को सर्प नहीं दिखा।

तीन दिन में रिपोर्ट दर्ज करेगी टीम
विकास के सांप काटने के मामले में सीएमओ डॉक्टर राजीव नयन ने तीन सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र, एडिशनल सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनके सक्सेना शामिल हैं। टीम प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के कारण व दवा की जानकारी के साथ सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करेगी। तीन दिन में रिपोर्ट दर्ज करेगी।

पिता ने कहा- अब चित्रकूट जा रहा है परिवार
विकास के पिता सुरेंद्र ने बताया कि मेहंदीबाला जी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। हम चित्रकूट एक सिद्ध पुरुष बाबा से मिलने जा रहे हैं। उनकी शरण में रहकर जो आदेश मिलेगा। उसका पालन करेंगे। शुक्रवार दोपहर तीन बजे चित्रकूट के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed