फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After cutting 100 trees, Metro asked for permission for 734 trees, Park Superintendent said this

Kanpur: मेट्रो ने 100 पेड़ काटने के बाद 734 पेड़ों के लिए मांगी अनुमति, उद्यान अधीक्षक ने कहा ये बात

Sun, 05 May 2024 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 May 2024 01:40 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीएमआरसी ने सीएसए से बर्रा-आठ तक मेट्रो ट्रैक बिछाने में बाधा बन रहे पेड़ों को काटने के लिए नगर निगम से अनुमति मांगी है। वहीं, डबल पुलिया चौराहे से विजयनगर चौराहे तक पेड़ों को बगैर अनुमति काटा जा चुका है।

विज्ञापन
After cutting 100 trees, Metro asked for permission for 734 trees, Park Superintendent said this
कानपुर मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सीएसए से बर्रा-आठ तक मेट्रो ट्रैक बिछाने के लिए 734 पेड़ काटे जाएंगे। सर्वाधिक पेड़ शास्त्री चौक से बर्रा-आठ तक की सघन ग्रीनबेल्ट में कटेंगे। वहां बरगद, पीपल, नीम, पाकड़ आदि पेड़ लगे हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इसके लिए नगर निगम से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन

हालांकि इससे पहले डबल पुलिया चौराहे से विजयनगर चौराहे तक ग्रीनबेल्ट में लगे 100 से ज्यादा पेड़ मेट्रो बिना अनुमति काट चुका है। यूपीएमआरसी ने कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8 तक) में भूमिगत सेक्शन में निर्माण शुरू कर दिया है। आठ किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 का लगभग आधा हिस्सा भूमिगत है।
विज्ञापन

इसमें बनने वाले तीनों भूमिगत मेट्रो स्टेशनों (रावतपुर, काकादेव, डबल पुलिया) का निर्माण शुरू हो गया है। डबल पुलिया से विजयनगर, शास्त्री चौक, बर्रा-7 और बर्रा-8 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों और रूट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

734 पेड़ काटने की अनुमति मांगी है
इसी बीच मेट्रो ने इस रूट में लगे पेड़ चिह्नित कर उनकी मोटाई का आकलन किया है। यूपीएमआरसी के मुख्य परियोजना प्रबंधक-3 अजहर सरताज ने नगर निगम के उद्यान अधीक्षक वीके सिंह से विजयनगर से बर्रा-8 तक मेट्रो निर्माण कार्य के लिए 734 पेड़ काटने की अनुमति मांगी है।

उद्यान अधीक्षक बोले- कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी
इससे पूर्व डबल पुलिया चौराहे से विजयनगर चौराहे तक ग्रीनबेल्ट में लगे पेड़ों को मेट्रो ने काट दिया था। ग्रीनबेल्ट के पेड़ों पर स्वामित्व नगर निगम का था, पर अनुमति नहीं ली गई। नगर निगम के उद्यान अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी।

ये है नियम
सड़क चौड़ीकरण, विकास कार्य आदि के लिए पेड़ काटा जाता है तो नियम यह है कि जो विभाग इन्हें काटेगा, उससे 10 गुना ज्यादा पेड़ लगवाएगा। पेड़ वह विभाग स्वयं लगवाकर रखरखाव कर सकता है या यह कार्य वन विभाग आदि से करा सकता है। बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर एनजीटी की तरफ से भी इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यहां कटेंगे पेड़

स्थान                                                         पेड़ों का प्रकार                                                संख्या
विजयनगर से शास्त्री चौक       पीपल, सीसम, नीम, चितवन, यूकेलिप्टस, अरु आदि                   120
शास्त्री चौक से बर्रा-8              बरगद, सागौन, पाकड़, यकलिप्टस, अरु, चिलबिल, गोल्डमोहर      614

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed