{"_id":"65d83de1e175755be60eb7c0","slug":"after-an-argument-with-brother-in-law-brother-in-law-came-to-be-cut-off-by-train-rpf-saved-him-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साले से कहासुनी के बाद ट्रेन से कटने पहुंचा जीजा, आरपीएफ ने बचाया...समझाकर भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साले से कहासुनी के बाद ट्रेन से कटने पहुंचा जीजा, आरपीएफ ने बचाया...समझाकर भेजा घर
Fri, 23 Feb 2024 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:11 PM IST
सार
Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के डाउन ट्रैक पर साले से कहासुनी के बाद एक जीजा ट्रेन से कटने पहुंचा। मौके पर मौजूद आरपीएफ ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के अछल्दा कस्बे में मेला देखने के लिए युवक पत्नीए साली व साले के साथ घूमने आया। किसी बात को लेकर पत्नी व जीजा के बीच कहासुनी हो गई। घटना से क्षुब्ध होकर जीजा ट्रेन से कटने पहुंच गया। गनीमत रही कि आरपीएफ ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर गुरुवार की शाम छह बजे का यह पूरा घटनाक्रम रहा। ससुराल बघुआ में आए कानपुर के गांव बैना पोस्ट राजपुर निवासी मोहित, पत्नी पिंकी और साले रमन व साली के साथ मेला घूमने के लिए आए। मोहित ने किसी बात को लेकर मेले में पत्नी पिंकी से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इतने में साले रमन से भी बहस हो गई। मोहित को यह बात इतनी चुभी कि वह अछल्दा स्टेशन पर ट्रेन से कटने के लिए पहुंच गया। मोहित को घबराहट में रेलवे ट्रैक के पास खड़ा देख आरपीएफ ने रोक लिया। चौकी में बैठाया। जहां ससुरालीजन आ गए। इसके बाद सभी को समझाते हुए घर भेज दिया गया।
विज्ञापन