फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a quarrel with her boyfriend, 12th class student committed suicide by jumping from a moving auto

Kanpur: प्रेमी से विवाद के बाद 12वीं की छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर जान दी, अपहरण का आरोप

Thu, 08 Aug 2024 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Aug 2024 11:01 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज के पत्रकारपुरम रोड पर प्रेमी से विवाद के बाद 12वीं की छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर जान दे दी। पुलिस की जांच में दोनों में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
After a quarrel with her boyfriend, 12th class student committed suicide by jumping from a moving auto
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज क्षेत्र में ऑटो चालक प्रेमी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद 12वीं की छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि दवा लेने गई छात्रा का ऑटो चालक ने अपहरण किया और सुनसान जगह ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने बचने के लिए ऑटो से छलांग लगा दी। हालांकि जांच में चालक और छात्रा के बीच प्रेस-प्रसंग की बात सामने आने पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गुजैनी क्षेत्र निवासी एक श्रमिक की 18 वर्षीय बेटी एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। बुधवार को तबीयत ठीक न होने की बात कहकर कॉलेज जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोपहर में विकासनगर में दवा लेने गई थी। ऑटो करके घर आने के लिए निकली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि चालक उसे पत्रकारपुरम वाली सुनसान रोड पर ले जाने लगा। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। ऑटो न रोकने पर वह कूद गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

ऑटो चालक ही उसे हैलट ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर चालक को हिरासत में ले लिया। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि मामले में छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कल्याणपुर के उद्यान विहार लखनपुर निवासी ऑटो चालक नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

विवाद के बाद ऑटो न रोकने पर कूदी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा का ऑटो चालक नीरज से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को भी छात्रा नीरज से मिली और उसके ऑटो में बैठकर घर आने लगी। इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया और वह उतरने की जिद करने लगी। नीरज ने ऑटो नहीं रोका तो वह कूद गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed