फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After 20 hours of manauval, the loving couple got married again in the police station.

Kanpur News: 20 घंटे मान मनौव्वल फिर थाने में दांपत्य बंधन में बंधे प्रेमी युगल

Sun, 14 Jan 2024 03:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
After 20 hours of manauval, the loving couple got married again in the police station.
रूरा। करीब 20 घंटे की मान मनौव्वल के बाद लड़की के परिजन माने और फिर थाने में युगल दांपत्य बंधन में बंध गए। दुल्हन पति संग ससुराल रवाना हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंबरपुर निवासी संतोष पाल ने बेटी निशू के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इधर पुलिस ने खोजबीन की तो नीशू मिल गई। उसके साथ कस्बा निवासी शिवा यादव भी था। निशू ने अपहरण से इंकार किया। उसने बताया कि शिवा से शादी करना चाहती है। इधर अंबरपुर से परिजन अन्य ग्रामीणों संग थाने पहुंच गए। जबकि शिवा की तरफ से लोग भी पहुंचे। शनिवार देर शाम तक लड़की के परिजनों की मान मनौव्वल होती रही। इसके बाद दोनों पक्ष शादी पर रजामंद हो गए। इस पर पुलिस ने निशू को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शादी की मंजूरी के बाद शिवा यादव ने थाने में निशू की मांग भरी और जयमाला पहनाई। इसके बाद वह निशू को बाइक से घर ले गया। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि लड़का-लड़की बालिग हैं। दोनों शादी के लिए राजी थे। दोनों पक्ष में समझौता हो गया तो सहमति से युगल ने थाने में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed