फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocates were misled, promises were not fulfilled: Jitendra Singh

अधिवक्ताओं को किया गया गुमराह, नहीं पूरे किए गए वादे : जितेंद्र सिंह

Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Advocates were misled, promises were not fulfilled: Jitendra Singh
कानपुर देहात। जिले में न्यायालय के स्थापना के दौरान जो वादे अधिवक्ताओं से किए गए थे, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है, बल्कि गुमराह किया गया है। ये बातें शनिवार को न्यायालय स्थापना दिवस को विश्वासघात दिवस मनाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 19 जुलाई 2013 को न्यायालय स्थानांतरित करते समय यहां वकीलों के लिए 50 चेंबर तैयार होने व शेष के लिए भूमि आवंटित करने की बात कही गई थी। साथ ही बार भवन व पुस्तकालय को भी स्थान देने को कहा गया, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। एकीकृत बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री महेंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता मूलभूत सुविधाओं के लिए सकारात्मक संघर्ष करें।
विज्ञापन

अजय सिंह व रजनीश ने कहा कि अब अधिकार व सम्मान की लड़ाई लड़ने की तरफ बढ़ रहे हैं। एकीकृत बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी संपत लाल यादव की अध्यक्षता में संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जो अधिवक्ताओं को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। समिति की बैठक प्रति गुरुवार को किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जनपद न्यायालय के स्थानांतरण के दौरान लायर्स एसोसिएशन कानपुर के तत्कालीन अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान रवींद्र राठौर, सुरेंद्र कुमार कटियार, रोहित कुमार शुक्ला, कुत्सव श्रीवास्तव, संजय सिंह, श्याम यादव, सत्य मुनिराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed