{"_id":"6abd667f5ef14780fc0b1bda","slug":"advocate-awarded-at-the-hindi-fortnight-closing-ceremony-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1668348-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में अधिवक्ता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में अधिवक्ता पुरस्कृत
विज्ञापन
कानपुर। हिंदी विधि प्रतिष्ठान कानपुर नगर, बार एसोसिएशन व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना हॉल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला जज अनमोल पाल व संचालन बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अजय प्रताप सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी विधि प्रतिष्ठान के सदस्य अपर जिला जज सुभाष सिंह और पूर्व न्यायाधीश सुभाष चंद्र सविता मुख्य वक्ता रहे। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रश्मि सिंह, एसीजेएम प्रथम अतुल नायक, अपर सिविल जज शिप्रा को हिंदी में अच्छे फैसलों के लिए पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अधिवक्ता इंद्रेश मिश्रा व शैलेंद्र द्विवेदी विजेता रहे। सरोज उपाध्याय को श्रीलेख विद्यार्थी सम्मान, कपिल दीप सचान को सुरेन्द्र प्रताप सिंह सम्मान, शशिकांत पांडेय को बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह सम्मान, प्रबल प्रताप सिंह यादव को पं. रामबालक मिश्रा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी व महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव, सोनल पाठक, रमाकांत मिश्रा, मो. तौहीद, मनोज कुमार द्विवेदी, नरेश त्रिपाठी, रवींद्र वर्मा, पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।