फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admissions start in Sen, KVM, from five in DAV, VSSD and Har Sahay

Kanpur News: सेन, केवीएम में दाखिले शुरू, डीएवी, वीएसएसडी और हर सहाय में पांच से

Sat, 03 May 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Admissions start in Sen, KVM, from five in DAV, VSSD and Har Sahay
सीएसजेएमयू - फोटो : सीएसजेएमयू
कानपुर। यूपी और सीआईएससीई बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद शहर के शिक्षण संस्थानों में दाखिले की घंटी बज गई है। हर साल छात्रों के संकट से जूझते डिग्री कॉलेजों ने इसके लिए इस बार सीबीएसई बोर्ड के परिणाम का इंतजार भी नहीं किया है।
विज्ञापन


सेन, केवीएम जैसे डिग्री कॉलेजों ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं डीएवी, वीएसएसडी, हर सहाय जगदंबा सहाय डिग्री कॉलेज जैसे कई कॉलेज पांच मई से प्रवेश शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


छत्रपति शाहूजी महाराज विवि ने सीटें जल्द भरने के लिए बिना जेईई एडवांस के परिणाम का इंतजार किए दाखिला शुरू कर दिया है। विवि में कैंपस कोर्स के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं, वहीं, इंजीनियरिंग संस्थान में पंजीकरण चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में परास्नातक के दाखिले शुरू हो गए हैं। बीटेक में दाखिले की प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है।

पहले आओ पहले पाओ के तहत सेन, केवीएम में मिलेगा प्रवेश
डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों को पहले विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण शुल्क 300 रुपये है। एसएन सेन डिग्री कॉलेज में बीए में 960, बीएससी 240, बीकॉम में 120 सीटों पर दाखिला होगा। छात्राएं कॉलेज से फाॅर्म लेकर सीधे प्रवेश ले सकती हैं। वहीं, कानपुर विद्या मंदिर में बीए में 360, बीएससी बॉटनी में 120, बीएससी मैथ में 120, बीकॉम में 120 सीटें हैं। दोनों काॅलेजों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला होगा।


वीएसएसडी व हर सहाय में ऑफलाइन तो डीएवी में ऑनलाइन भी होगा दाखिला
डीएवी, वीएसएसडी और हर सहाय जगदंबा सहाय डिग्री कॉलेज में पांच मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। डीएवी में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश दिया जाएगा। जो छात्र ऑनलाइन फार्म भरने में सक्षम नहीं है, उनके लिए कॉलेज में नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। प्राचार्या प्रो. अरुण दीक्षित ने कहा कि बीएससी में 2040, बीकॉम में 1040, बीए में 1040 सीटें हैं। दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। हर सहाय जगदंबा सहाय डिग्री कॉलेज में फार्म ऑफलाइन भरे जाएंगे। छात्र कॉलेज आकर फाॅर्म भर सकते हैं। बीकॉम में 240, बीएससी मैथ में 300, बीएससी बायो में 120, एमकॉम में 120 सीटें हैं। प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा। वीवीएसडी में बीए में 600, बीकॉम 400 और बीएससी 480 सीटें हैं। प्राचार्य प्रो. बिपिन कौशिक ने कहा कि प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।



एचबीटीयू : एमएससी और एमबीए में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में परास्नातक के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, स्नातक में मई के अंत में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। एचबीटीयू में स्नातक और परास्नातक के दाखिले अलग-अलग परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर होते हैं। बीटेक के लिए जहां जेईई मेन की रैंक, बीफाॅर्मा व अन्य कोर्स के लिए सीयूईटी स्नातक को आधार बनाया जाता है, वहीं, परास्नातक में जैम, सीयूईटी के परिणामों के आधार पर दाखिला लिया जाता है। संस्थान की ओर से एमएससी में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एमएससी में दाखिले के लिए 21 जून तक पंजीकरण चलेंगे। पहले राउंड की काउंसलिंग 22 जून को होगी, जिसके बाद 27 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। एमबीए में भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।





विवि में कैंपस कोर्स के लिए तेजी से हो रहे पंजीकरण

छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में कैंपस कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि में संचालित होने वाले कोर्स के लिए आवेदन की संख्या काफी अधिक है। एक दिन में एक हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अभी तक 11 हजार से अधिक छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, कर्मकांड जैसे कोर्स में अधिक उम्र के लोगों भी आवेदन कर रहे हैं। विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में बीटेक के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। छात्र 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पहली काउंसलिंग 12 मई को होगी। वहीं, तीन काउंसलिंग के बाद भी सीटें बचती हैं तो छात्रों को सीधे प्रवेश मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed