फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Admissions open in CSJMU's School of Hotel Management

Kanpur News: सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में प्रवेश शुरू

Thu, 04 Jun 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Admissions open in CSJMU's School of Hotel Management
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के स्कूल आफ होटल मैनेजमेंट में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में चार वर्षीय बीएचएमसीटी , दो वर्षीय एमएचएमसीटी तथा दो वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं होटल, एयरलाइंस, क्रूज़, इवेंट मैनेजमेंट, रिटेल, रेलवे कैटरिंग, बहुराष्ट्रीय रेस्तरां श्रृंखलाओं, सैन्य खानपान सेवाओं, पर्यटन उद्योग एवं हॉस्पिटल कैटरिंग जैसे विविध क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


निदेशक, स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर का हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन



कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के संगीत विभाग में बैचलर आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए) थिएटर का पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है। इस डिग्री से फिल्म उद्योग के अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खुल जाएंगे। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर पास छात्र इस पाठ्यक्रम में प्रवेश पा सकते हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर मिलेगा। पाठ्यक्रम की वार्षिक फीस 16,200 रुपये निर्धारित की गई है। छात्रों को छात्रवृत्ति भी मिलेगी। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष आत्रेय ने बताया कि कोर्स करने के बाद अभिनेता, निर्देशक, नाटककार, नाट्य शिक्षक , स्कि्रप्ट राइटर, स्कूल-कॉलेजों में थिएटर प्रशिक्षक बन सकते हैं। सांस्कृतिक संस्थानों में आर्ट मैनेजर, क्यूरेटर, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर की भूमिका निभा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed