{"_id":"62c9be66f8528c2f843a502e","slug":"administration-high-alert-regarding-festivals-in-kanpur-police-will-deal-with-those-who-spoil-the-atmosphere","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: त्योहारों को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, माहौल खराब करने वालों से ऐसे निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: त्योहारों को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, माहौल खराब करने वालों से ऐसे निपटेगी पुलिस
Sat, 09 Jul 2022 11:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:14 PM IST
सार
त्योहार में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। कानपुर में विभिन्न इलाकों में चौराहों, मस्जिदों के बाहर और गलियों में पुलिस की तैनाती रहेगी। वहीं, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बकरीद के त्योहार पर शहर में शांति बनाए रखने के लिए कमिश्नरी पुलिस ने कमर कस ली है। सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार को अधिकारियों संग सभी प्रमुख आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
बैठक कर निर्देश दिए कि त्योहार पुरानी परंपरा के आधार पर ही मनाया जाएगा। किसी नई जगह पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। तीनों जोन (पूर्वी, पश्चिम, दक्षिण) के डीसीपी व एसीपी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही अपील भी है कि किसी भ्रामक संदेश के बहकावे में न आएं और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं।
विज्ञापन
यह है तैयारी
- आठ ड्रोन कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
- 50 वीडियोग्राफर करेंगे जगह-जगह पर रिकॉर्डिंग
- सभी प्रमुख चौराहों को पीटूजेड कैमरों से लैस किया गया है
- प्रमुख चौराहे व महत्वपूर्ण स्थान पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम रहेगा
- पीएसी के जवान भी रहेंगे तैनात, पुलिसकर्मी व सादे वस्त्रों में एलआईयू भी करेगी निगरानी
- 2000 सिविल डिफेंस के वालंटियर्स और 1834 पुलिस युवा मित्र भी लगाए गए
यह दिए गए निर्देश
- सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे
- बकरा बिक्री स्थलों पर पुलिस की तैनाती
- खुले स्थान में नहीं होगी कुर्बानी
- सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाएं
- किसी भी धर्म पर कोई भी टिप्पणी न करें