फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administration freed 13 bighas of land worth Rs 1.76 crore, removed encroachments with JCB

UP: प्रशासन ने 1.76 करोड़ की 13 बीघा जमीन कराई मुक्त, जेसीबी से हटाए कब्जे

Tue, 24 Jun 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 10:42 PM IST
सार

हरिहरपुर में प्लाॅटिंग करने वालों ने जमीन कब्जा कर रखी थी। जेसीबी से कब्जे हटाए गए। एसडीएम सदर की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों ने चेतावनी बोर्ड लगाया।

विज्ञापन
Administration freed 13 bighas of land worth Rs 1.76 crore, removed encroachments with JCB
कब्जा मुक्त कराई गई जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली गंगाघाट के पश्चिमी पुलिस चौकीक्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर गांव में मंगलवार को करीब 13 बीघे जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। जमीन राजस्व अभिलेखों में गंगा रेती में दर्ज है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में जेसीबी की मदद से अवैध प्लाॅटिंग को तोड़ा गया। खाली कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 76 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि हरिहरपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने की शिकायतें लखनऊ आयुक्त और डीएम से की गई थी। इस पर राजस्व विभाग ने गोपनीय जांच कराई थी। हरिहरपुर में भूमि संख्या 62 से 66 के बीच आने वाली कुल 21 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे पाए गए हैं।

विज्ञापन

Administration freed 13 bighas of land worth Rs 1.76 crore, removed encroachments with JCB
कब्जा मुक्त कराई गई जमीन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कार्रवाई के दौरान 13 बीघा जमीन को मुक्त कराया गया। प्लाटिंग किसने और कब कराई, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि जमीन पर चेतावनी बोर्ड लगवाते हुए लोगों को आगाह किया गया कि दोबारा कब्जा न करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।

Administration freed 13 bighas of land worth Rs 1.76 crore, removed encroachments with JCB
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार अर्सलानाज ने बताया कि शेष आठ बीघा जमीन को एक दो दिन में मुक्त कराया जाएगा। बताया कि कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वाले कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। इस दाैरान नायब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी, धीरज कुमार, लेखपाल अशोक सैनी, कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed