{"_id":"68a6370c46a0dfd57a078dfb","slug":"adhiraj-and-kashvi-first-in-the-first-inter-school-chess-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-129438-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रथम अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में अधिराज व काशवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रथम अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में अधिराज व काशवी प्रथम
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। शिव एंड नील फाउंडेशन कानपुर और केडीएमए वर्ल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रथम अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता बर्रा आठ स्थित विद्यालय में हुई। इसमें अंडर-9 में अधिराज व काशवी, अंडर 13 में आद्विक व अनन्या और अंडर 15 में अरिहंत व जाह्नवी प्रथम रहीं।
बालक अंडर-9 में तनिष्क द्वितीय व मो. जैदान तृतीय और बालिका में मायरा गुप्ता द्वितीय व शांभवी मिश्रा तृतीय रहीं। बालक अंडर-13 में राघव दुबे द्वितीय व समयंक सागर तृतीय और बालिका में सान्वी ओमर द्वितीय व कनिषा तृतीय रहीं।
बालक अंडर-15 में दक्ष सुराना द्वितीय व तेजस कनोडिया तृतीय और बालिका वर्ग में एलिजा उस्मानी द्वितीय और दृष्टि पाल तृतीय रहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 175 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। इसमें 133 बालक व 42 बालिकाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन फिडे जोन 3.7 (इंडिया) के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने किया। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में कुल पांच राउंड के मुकाबले खेले गए। समापन पर डॉ. अवध दुबे, शोभा दुबे ने प्रत्येक वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान टूर्नामेंट निदेशक हरीश रस्तोगी, चीफ ऑर्बिटर विकास निषाद, सहायक बाल गोविंद अवस्थी, कमल खेमानी, प्रशांत पांडेय, सुरेंद्र शुक्ला, एपी भानु, सत्येंद्र सिंह, प्रशंसा वर्मा, दिनेश कटियार आदि मौजूद रहे।