{"_id":"62e3e7d121d2db09970c8272","slug":"adhir-ranjan-chowdhury-bjp-mahila-morcha-burnt-congress-leader-s-effigy-shouted-slogans-with-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adhir Ranjan Chowdhury: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस नेता का पुतला, विरोध प्रदर्शन के साथ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adhir Ranjan Chowdhury: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस नेता का पुतला, विरोध प्रदर्शन के साथ की नारेबाजी
Fri, 29 Jul 2022 07:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:30 PM IST
सार
राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के अमर्यादित बयान के मामले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। इसी क्रम में इटावा में भी भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पंजाबी कॉलोनी में पुतला दहन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन के अमर्यादित बयान को लेकर आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को शहर में करमगंज रोड पंजाबी कॉलोनी में कांग्रेस नेता का पुतला फूंका।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य के नेतृत्व में मोर्चा की महिलाओं ने सबसे पहले शास्त्री चौराहे पर अधीर रंजन का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान मोर्चा की महिलाएं महिला पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक के चलते पुतला नहीं फूंक सकीं थीं।
विज्ञापन
इसके बाद महिला नेत्रियां बस स्टैंड तिराहा पर पहुंची और वहां पहुंचकर उन्होंने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। महिला पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान जिला उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा, राधा पाल,ऋचा मिश्रा, ममता गुप्ता, अनुराधा, सरला जाटव, बबली प्रजापति, कंचन तिवारी, राजेश्वरी के अलावा हिमांशु दुबे व दीपक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन