फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Additional seat next to the driver removed from 850 autos

Kanpur News: 850 ऑटो से हटवाई ड्राइवर के बगल में लगी अतिरिक्त सीट

Wed, 24 Sep 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 24 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Additional seat next to the driver removed from 850 autos
कानपुर देहात/रूरा। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले ऑटो पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को जिले में अभियान चलाकर 850 ऑटो से चालक के बगल में लगी अतिरिक्त सीट को हटवाया गया। चालकों को दोबारा पकड़े जाने पर वाहन को सीज करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं के आकड़ों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट से चलने वाले दो व चार पहिया वाहनों का चालान किया जा रहा है। वहीं, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। चालक चंद रुपये का मुनाफा कमाने के लिए ऑटो में अतिरिक्त सीट लगाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठा लेते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बाहर तक लटकती सवारी कई बार हादसे का शिकार हो जाती है। यातायात प्रभारी राम बहादुर सिंह ने बताया कि चालकों से कई बार ड्राइवर सीट के बगल में लगी अतिरिक्त सीट को हटाने के लिए कहा गया। सुधार होता न देख अब इन्हें रोक सीट को हटवाया जा रहा है। ऐसे 850 ऑटो की सीट हटवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रूरा में चौकी प्रभारी रामकिशुन वर्मा यातायात पुलिस के साथ अकबरपुर रोड, बस स्टैंड, डेरापुर रोड स्थित ऑटो स्टैंड व नहर पुल के पास अभियान चलाया। चालकों को क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के लिए जागरूक करने के साथ 50 ऑटो में ड्राइवर सीट के बगल में लगी अतिरिक्त सीट को हटवाया। बताया कि भविष्य में नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा 83 दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व 22 बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वाले चार पहिया वाहनों का चालान किया गया है।

....................
परमिट शर्तों का कर रहे उलंघन, जिम्मेदार अनजान
जिले में ऑटो संचालन के लिए अलग-अलग रूट हैं। इन्हें सवारियां लेकर चलने के लिए 16 किमी का परमिट दिया गया है। इसके बाद भी यह परमिट शर्तों का उलंघन कर रहे हैं। 16 किमी के मानकों को दरकिनार कर यह हाईवे पर 40 से 50 किमी की दूरी तय कर रहे हैं। इतना ही नहीं अतिरिक्त सीट लगाकर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चल रहे हैं। इससे अक्सर हादसे हो रहे हैं। 14 सितंबर को रनियां के पास हाईवे पर क्षमता से अधिक सवारियों लेकर कानपुर से आ रहा ऑटो एक वाहन से टकरा कर पलट गया था। हादसे में पीसीएस अधिकारी के अकबरपुर निवासी पिता महेश प्रसाद गौतम (75) व रूरा निवासी सोमी देवी (50) की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद परमिट शर्तों का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मगर इसको लेकर जिम्मेदार अनजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed