{"_id":"6568038aca028e990a0313f8","slug":"adani-group-will-build-e-charging-stations-at-18-places-in-kanpur-agreement-signed-between-atel-and-municipal-2023-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अदाणी समूह शहर में 18 स्थानों पर बनवाएगा ई-चार्जिंग स्टेशन, एटीईएल और नगर निगम के बीच हुआ करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अदाणी समूह शहर में 18 स्थानों पर बनवाएगा ई-चार्जिंग स्टेशन, एटीईएल और नगर निगम के बीच हुआ करार
Thu, 30 Nov 2023 09:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 30 Nov 2023 09:08 AM IST
सार
Kanpur News: नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि इन 18 चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान तय कर लिए गए हैं। हस्ताक्षर के समय एटीईएल के नेशनल हेड यश बत्रा, नार्थ हेड विवेक आनंद, प्रांतीय हेड अमित मिश्रा और अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर शहर में ई-वाहनों की चार्जिंग के लिए 18 नए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इनका निर्माण अदाणी टोटल एनर्जीज ईमोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) और कानपुर नगर निगम की ओर से किया जाएगा। बुधवार को कंपनी के अधिकारियों और नगर आयुक्त के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि इन 18 चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान तय कर लिए गए हैं। हस्ताक्षर के समय एटीईएल के नेशनल हेड यश बत्रा, नार्थ हेड विवेक आनंद, प्रांतीय हेड अमित मिश्रा और अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
इन स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
- टाटमिल चौराहा स्थित रायॅल गार्डन के बगल में
- डिप्टी पड़ाव स्थित पेट्रोल पंप के सामने
- चाचा नेहरू अस्पताल के पास पेट्रोल पंप के बगल में
- नौबस्ता पुल के पास बसंत विहार के बगल में
- साउथ एक्स मॉल किदवईनगर के पास
- साकेतनगर स्थित डंपिंग स्टेशन के पास
- बृजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित स्काउट भवन के पास
- मोतीझील के सामने होली प्वाइंट
- दबौली
- गुजैनी मेन रोड में पुलिस चौकी के पास
- शास्त्रीचौक स्थित भाटिया कार एसेसरीज के बगल में
- फजलगंज चौराहा स्थित होटल लीजेंड के सामने
- सरायमीता स्थित इलेक्ट्रिसिटी सेंटर के पास
- शास्त्री चौक ग्रीनबेल्ट
- जेटीएन में महाबलीपुरम
- सीएसजेएमयू और बगिया क्राॅसिंग के बीच
- एचबीटीयू गेट के बगल में ग्रीनबेल्ट पर
- रतन लालनगर स्थित जैना पैलेस के पास